जिला रोजगार कार्यालय, सीकर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए शिविर का आयोजन शुरू हो चुका है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली और भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड द्वारा यह

रोजगार कार्यालय में शिविर के तहत युवाओं का नौकरी के लिए सलेक्शन किया जा रहा है।
आगामी भर्ती का कार्यक्रम
- 9 सितंबर फतेहपुर और रामगढ़ शेखावटी
- 10 सितंबर दातारामगढ़ और पलसाना
- 11 सितंबर श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़
- 12 सितंबर खंडेला और धोद
- 15 सितंबर नीमकाथाना और पाटन
- 16 सितंबर नेछवा और अजीतगढ़
- 17 सितंबर रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़
- 18 पलसाना और पाटन
- 19 सितंबर सीकर और पूरे राजस्थान के युवा
शारीरिक मापदंड और योग्यता
भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को यह शारीरिक और शैक्षणिक मापदंड पूरे करने होंगे।
- लंबाई न्यूनतम 168 सेमी (सुपरवाइजर के लिए 170 सेमी)
- वजन 56 से 90 किलो
- उम्र 19 से 40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास/फेल या ग्रेजुएट। जिले के भीतर या बाहर काम करने की इच्छा। चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण के बाद रजिस्ट्रेशन होगा।
65 साल तक नौकरी, आकर्षक वेतन और सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद 65 वर्ष की आयु तक स्थायी नौकरी की गारंटी है। सुरक्षा सैनिकों का वेतन 13 हजार से 22 रुपए और सुपरवाइजर का वेतन 15 से 25 हजार रुपए तक होगा। अन्य सुविधाओं में पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, सालाना वेतन वृद्धि, आवास और मेस की सुविधा शामिल है।
कैसे करें आवेदन?
भर्ती शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, सीकर में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com पर जाएं या संपर्क करें। यह भर्ती बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। शारीरिक रूप से फिट और योग्य उम्मीदवारों को इस मौके का लाभ उठाने के लिए निर्धारित तिथियों पर शिविर में उपस्थित होना होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments