![]()
खैरथल-तिजारा जिले में आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर-द्वार तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिलेभर में 17 सितम्बर से ग्रामीण सेवा शिविर शुरू किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ ए
कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि शिविरों के सुचारू संचालन के लिए शिविर प्रभारी और सहायक प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर एडीएम खैरथल-तिजारा को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि प्रत्येक उपखंड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे।
पहले दिन इन पंचायतों में लगेगा शिविर
17 सितम्बर को शिविरों का शुभारंभ होगा। इस दिन किशनगढ़बास उपखंड की महरमपुर व कोलगांव, कोटकासिम की घीकाका व गुणसार, मुण्डावर की मानका व शीलगांव, तिजारा की गोठड़ा व भिण्डूसी तथा टपूकड़ा की सलारपुर व महेशरा पंचायतों के अटल सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।
18 सितम्बर को खानपुर मेवान, घासोली, खानपुर अहीर, पुर, बावद, बासनी, गहनकर, राईखेडा, जोडिया मेव व कारेण्डा में शिविर लगेंगे। इसी तरह 19 सितम्बर को बम्बोरा, दोंगड़ा, लाडपुर, टेऊवास, पलावा, सिहाली खुर्द, शाहबाद, खलीलपुरी, खिदरपुर और मिठीयावास पंचायतें शिविर स्थल रहेंगी।
इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ
शिविरों में ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आय व जाति प्रमाण पत्र, जनाधार, राजस्व संबंधी कार्य, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, कृषि और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
कलेक्टर किशोर कुमार ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण जनता को मौके पर मिलेगा और आमजन को भटकने की परेशानी से राहत मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments