☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान की हॉस्पिटल केयर टेकर भर्ती-2022 में ग्रेड-पे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 4200 ग्रेड पे (लेवल-11) पर करवाई गई इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को अब 3600 ग्रेड पे (लेवल-10) के अनुसार वेतन दिया जा रहा है। यह स

.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग ने 23 मई 2022 को हॉस्पिटल केयर टेकर के 55 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। विज्ञप्ति में पद का वेतनमान पे लेवल-11 (4200 ग्रेड पे) बताया गया था। आरपीएससी ने चयन प्रक्रिया पूरी कर 2 सितंबर 2024 को अंतिम सूची जारी की।

चयनित अभ्यर्थियों में टीएसपी क्षेत्र के 5 और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 40 अभ्यर्थी शामिल थे। इसके बाद 15 नवंबर 2024 को निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान द्वारा 32 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए। उन्हें राज्य के प्रमुख सरकारी अस्पतालों- जेएलएन अजमेर, एसएमएस और जनाना अस्पताल जयपुर, जेके लोन, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, बांसवाड़ा आदि में पदस्थ किया गया।

नियुक्ति आदेश में भी लेवल-11 का उल्लेख नियुक्ति आदेशों में साफ तौर पर उल्लेख किया है कि सभी अभ्यर्थी 2 साल की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। इस अवधि के बाद लेवल-11 (4200 ग्रेड पे) पर नियमित वेतन और भत्ते देय होंगे। आदेश की शर्तों में यह स्पष्ट लिखा है कि “परिवीक्षा अवधि संतोषजनक पूर्ण करने के पश्चात ही पे मैट्रिक्स लेवल-11 का न्यूनतम वेतन देय होगा।

वेतन मिला तो पता चला अभ्यर्थियों को जब जनवरी 2025 में पहली वेतन पर्ची मिली, तो पे लेवल-10 (3600 ग्रेड पे) का उल्लेख था। आरटीआई मे आरपीएससी ने बताया कि लेवल-11 (4200 ग्रेड पे) का स्पष्ट उल्लेख था।

“हॉस्पिटल केयर टेकर भर्ती-2022 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अर्थना के अनुसार की गई। विज्ञापन में पे मैट्रिक्स लेवल-11 (ग्रेड पे 4200) का उल्लेख था। ग्रेड पे का निर्धारण विभाग-शासन स्तर पर होता है।”

-रामनिवास मेहता, सचिव, आरपीएससी अजमेर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading