15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरपीएफ-जीआरपी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर डॉग स्क्वॉड के साथ स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। निरीक्षक राजेंद्र चौधरी, उप निरीक्षक चंचल शेखावत, जीआरपी की फूलचंद बालोटिया, सब इंस्पेक्टर सोमे
प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल में चेकिंग की गई। अनादिकृत व्यक्तियों को रेल परिसर से बाहर निकल गया। यात्रियों को ट्रेन में अनादिकृत रूप से चेन पुलिंग नहीं करने, सामान और बच्चों को सुरक्षित रखने, अनजान व्यक्तियों से खाने पीने की चीज को लेकर जागरूक किया गया।
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लावारिस वस्तु मिलने पर आरपीएफ-जीआरपी रेल कर्मचारियों को सूचना देने की निर्देश दिए गए। ट्रेनों के दरवाजे पर लटक कर यात्रा, धक्का मुक्की नहीं करने की बात कही गई।

जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि मुख्यालय के आदेश अनुसार 15 अगस्त को देखते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया है। ट्रेनों को चेक किया गया। यात्रियों और स्टाफ को निर्देश दिए कि संदिग्ध वस्तु मिलने पर स्टाफ को सूचना दी जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments