![]()
जयपुर में कथित धर्म-परिवर्तन को लेकर झगड़े का मामला सामने आया है। कथित धर्म-परिवर्तन के लिए इकट्ठा हुए लोगों को विरोध कर स्थानीय लोगों ने धक्का-मुक्की कर मारपीट की। मारपीट करने वाले स्थानीय लोगों के खिलाफ प्रताप नगर थाने में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा
पुलिस ने बताया- प्रताप नगर सेक्टर-8 में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार अपने घर के ऊपर बने हॉल में कई लोगों के साथ इकट्ठा हुए थे। हॉल में इकट्ठा हुए लोगों को देखकर स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। कथित धर्म-परिवर्तन को लेकर स्थानीय लोग घर के अंदर हॉल में पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों से धक्का-मुक्की कर मारपीट करने लगे। झगड़ा होने पर कॉलोनी में हंगामा शुरू हो गया। झगड़े की सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में मौजूद परिवार से पहले भी कई बार समझाइश कर चुके है। वह लोगों को बुलाकर यहां धर्म-परिवर्तन के लिए उकसाता है। धर्म-परिवर्तन के चलते धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां कोई धर्म-परिवर्तन नहीं करवाया जाता है। यहां हमारे ही धर्म के लोग इकट्ठा होते है। धक्का-मुक्की कर मारपीट करने का विरोध कर बड़ी संख्या में लोग प्रताप नगर थाने पहुंचे। समझाइश कर मामला शांत करवाकर पुलिस ने शिकायत दर्ज की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments