☜ Click Here to Star Rating



टोंक में 1 रोडवेज बस बीसलपुर बांध की नहर की पुलिया के डिवाइडर को तोड़ते हुए नहर में झूल गई।

टोंक में बूंदी से वाया घाड़-धुंआ-छाण होते हुए जयपुर जा रही रोडवेज बस ड्राइवर की कथित लापरवाही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बूंदी डिपो की यह रोडवेज बस जी घाड़ थाना क्षेत्र के धुंआ रोड पर बीसलपुर बांध की नहर पर बनी छोटी पुलिया के डिवाइड को तोड़ते हुए नहर में

.

ड्राइवर मौका पाकर भाग छूटा अचानक झटके के साथ डिवाइडर से टकराकर रुकी बस में सवार यात्री चिल्ला उठे, बच्चे तो रो भी पड़े। गनीमत यह रही कि रोडवेज में सवार सभी यात्री बाल—बाल बच गए हैं। ज्यादा किसी के बड़ी चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों के हल्की छोटे आई है। इस दौरान ड्राइवर मौका पाकर बस छोड़कर भाग छूटा। परिचालक ने सभी यात्रियों के पैसे वापस लौटा दिए। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

मदद के लिए 1KM दूर से दौड़कर पहुंचे लोग उधर इस हादसे के बाद राहगीर और पता लगने के बाद करीब एक किमी दूर घाड़ कस्बे समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सवारियों को मदद की। लोगों ने पास के गांव दौलतपुरा से निजी साधन की व्यवस्था कर सभी यात्री अपने-अपने स्थान की ओर रवाना हो गए हैं। जो यात्री दूर दराज के थे, उन्हें जयपुर कोटा नेशनल हाईवे 52 स्थित रोडवेज के बस स्टॉपेज सरोली पर छुड़वाया गया। ताकि वे यात्री वहां से अपने गंतव्य स्थान पर जा सके।

इनपुट: अविनाश मीणा, घाड़।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading