पाली में सोमवार को हुई अच्छी बरसात से आदर्श नगर में बरसाती पानी में डूबी सड़क।
पाली में सोमवार को हुई बरसात से एक बाद फिर शहर के हालात खराब कर दिए। शहर की कई प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्लों की सड़कों पर बरसाती पानी भर गया। ऐसे में लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बरसाती पानी की पुख्ता निकासी नहीं होने पर शहरवासी स्थ
देर शाम सोजत तहसील के झूपेलाव से चाड़वास गांव जाते समय बरसाती नाले को पार करने के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास की स्कॉर्पियो रपट से उतरकर बहने लगी। देखते ही देखते गाड़ी पलटी खा गई। स्थानीय लोगों ने चाड़वास को सुरक्षित बचा लिया। वहीं ट्रैक्टर के जरिए स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बाहर निकाल लिया गया। वहीं सुमेरपुर-शिवगंज नदी की रपट से गिरी जीप में फंसे पति-पत्नी का भी रेस्क्यू किया गया।

पाली जिले के सोजत एरिया के झुपेलाव–चाड़वास रोड पर बरसाती नाले में फंसी कांग्रेस नेता चुन्नीलाल चाड़वास की स्कॉर्पियो, चाड़वास सुरक्षित।
जवाई बांध का गेज भी बढ़ रहा
इधर, पाली सहित जिले के अधिकतर क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई। जिससे जवाई बांध का गेज भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में किसानों के चेहरे खुशी से चमके नजर आए। जवाई बांध का गेज भी सोमवार शाम को 49.10 फीट के पार पहुंच गया। सोमवार को जिले में सबसे ज्यादा पाली शहर में 30 MM बरसात हुई।
सड़कें पानी में डूब गई
पाली में सोमवार को सुबह, दोपहर और फिर शाम को हुई बरसात से शहर के आदर्श नगर की मुख्य सड़क, लोढ़ा स्कूल रोड, नया गांव पठान कॉलोनी, मंडिया रोड की मुख्य सड़क, वीडी नगर, बालिया स्कूल रोड, नहर पुलिया-अम्बेडकर रोड, पांच मौखा पुलिया, जंगीवाड़ा सहित शहर के कई मोहल्लों की सड़कें बरसाती पानी में डूबी नजर आई। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालाकि बरसात थमने के बाद शहर के कई मोहल्लों में सड़कों से परेशानी पानी कम हुआ। तब जाकर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
फोटोज में देखें शहर में जल भराव की स्थिति

पाली शहर के नया गांव पठान कॉलोनी की स्थिति।

पाली शहर के नया हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की स्थिति।

पाली में रेलवे पटरी के पास भरा बरसाती पानी।

सुमेरपुर-शिवगंज नदी की रपट पर नदी में गिरी जीप में फंसे पति-पत्नी का रेस्क्यू किया गया।

पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी की मुख्य सड़क।

बरसात के दौरान पाली शहर के सूरजपोल चौराहे की स्थिति।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments