☜ Click Here to Star Rating



आरएलपी सुप्रीमो ओर सांसद हनुमान बेनीवाल मंगलवार को हेलिकॉप्टर से बाड़मेर धोरीमन्ना भीमथल गांव पहुंचे। वहां पर वीर तेजाजी निर्माणाधीन मंदिर के भामाशाह के सम्मान में पहुंचे। अपनी स्पीच में आपका मंत्री (के.के विश्नोई) बहुत फड़फड़ाहट कर रहा है। उसकी फड़फड़ाहट

.

आरएलपी सुप्रीमों बोले- आपका मंत्री बड़ी फड़फड़ाहट कर रहा है

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी स्पीच में कहा- बाड़मेर, धोरीमन्ना और गुड़ामालानी आपका मंत्री बड़ी फड़फड़ाहट कर रहा है। इसलिए मैं यहां आया हूं। उसकी फड़फड़ाहट भी मिटा देंगे। उसका कार्यकाल पूरा नहीं करने देंगे। आज वीर तेजाजी और बाबा रामदेव जयंती पर सीएम भजनलाल की उल्टी गिनती राजस्थान में शुरू हो गई है। तेजाजी के भक्तों के वोट लेकर एसआई भर्ती, आरपीएससी के अंदर पुनर्गठन का प्रयास किया। युवाओं के सपनों को जिस तरीके से बीजेपी ने तार-तार किया। वो तेजाजी महाराज की कृपा थी कि हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार को नतमस्तक होना पड़ा। यह बहुत बड़ा तेजा भक्तों को तोहफा मिला है। हाईकोर्ट से न्याय मिला। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। देश बहुत बड़ी ताकत और संख्या है।

बेनीवाल ने कहा कि हमारी हाथ की रेखा में यह जरूर है कि हमारे यहां से गए हुए थोड़े समय के लिए लड़ सकते है। अंतिम लड़ाई तेजा भक्त और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जीतेगी राजस्थान में।

सांसद का आरोप कांग्रेस ने राजस्थान को फर्जी डिग्रियों का गढ़ बनाया

अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए सांसद ने कहा कि मैं तो पायलट को सीएम बनाना चाहता था। गहलोत के पक्ष में नही था। गहलोत ने चर्चा में आने के लिए, गहलोत साहब राजस्थान में कितना बंटाधार किया। पायलट ने राजस्थान का बंटाधार किया। कोई मानेसर जा रहा है। सारा भ्रष्टाचार राजस्थान में पैदा कर दिया। कितना सीधा था हमारा राजस्थान। महिला उत्पीड़न में एक नंबर, सबसे ज्यादा पेपर लीक की घटनाएं। जब दिल्ली जाता हूं तो दूसरे राज्य के एमपी कहते है कि हमारे बच्चों को डिग्री नहीं मिल रही है। राजस्थान से डिग्री दिला दोंगे क्या। फर्जी डिग्रियों का गढ़ बन गया राजस्थान। सबको ठीक करेंगें। समय लग सकता है। हनुमान बेनीवाल रुकने वाला नहीं है।

बेनीवाल ने कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं को पार्टी में आने का दिया न्यौता

बेनीवाल ने कहा कि मुझे वो जमाना याद आ गया। साल 2003 में धमेंद्र और हेमामालिनी से लेकर तमाम देश के बड़े नेताओं से लड़ लिया। आप का डंका देश में बजा दिया। पीएम मोदी तीनों कृषि बिल लाए थे। तब उतरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा के हमारे नेताओं के जंग लग गया था। तब किसानों के लिए मोदी की सत्ता को टोकर मारी। सड़कों पर आपके साथ रहा। किसानों को न्याय दिलाया।

बेनीवाल ने स्पीच में कहा दूसरी पार्टियों में हमारे मजबूत नेता बैठे है। उनको मैं अपनी पार्टी में आमंत्रित करता हूं। कांग्रेस-बीजेपी में कब तक बैठे रहेंगे। यह तो आपका खुद का दल और परिवार है। सब लोग आमंत्रित हो। हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलो।

70 साल में हमारा एक बार भी होम मिनिस्टर नहीं बना

सांसद ने कहा कि 70 साल में हमारा होम मिनिस्टर नहीं बना राजस्थान में, सीएम तो तो छोड़ों। यह सोचने वाली बात है। मोदी का पहला कैबिनेट है। जिसमें एक भी जाट कैबिनेट मंत्री नहीं है। धनखड़ को हटा दिया। वो खुद ही छुप है। मैं क्या कर सकता हूं। मैंने कहा बोलो धनखड़ साहब घेर लेंगे दिल्ली को। सतपाल मलिक की डेथ हुई तिरंगे से सम्मान नही दिया।

सांसद का आरोप- कर्नल सोनाराम की डेथ पर दो घंटे बॉडी हॉस्पिटल मॉर्च्युरी में रही

बेनीवाल ने कर्नल सोनाराम चौधरी की डेथ (दिल्ली) हुई कांग्रेस वालों ने माल्यार्पण भी नहीं किया। कांग्रेस ऑफिस में दो घंटे नहीं रखा। हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के अंदर उनका शव पड़ा था। यह तो मैंने बोल दिया। वरना आपको पता नहीं लगता। क्या-क्या कांग्रेस पार्टी ने किया। यह सोचने की बात है हमारे लिए। मरना सबको एक दिन है। क्या राहुल, प्रियंका गांधी हमारे कर्नल साहब को फूल नहीं चढ़ा सकते है। क्या इतने कमजोर है। हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है। लेकिन किसान और कौम की बात आएगी तो सबसे पहले गोली खाने के लिए हनुमान बेनीवाल आगे खड़ा मिलेगा।

बेनीवाल बोले- मैं कोई पागल नहीं हूं देश में घूम रहा हूं

आरएलपी सुप्रीमों ने कहा- बाड़मेर से मुझे ताकत देना। शेखावटी उठ खड़ा हुआ है। लोग बोल रहे है हमें आरएलपी चाहिए। बंद करों बाकी दुकानें। गुड़ामालानी की सीट बीजेपी को हराकर कांग्रेस को दे देते हो, कांग्रेस को हराकर बीजेपी को दे देते हो। उससे मुझे क्या फायदा। मैं कोई पागल नहीं हूं जो देश में घूम रहा हूं। कांग्रेस-बीजेपी को घर बैठाओं, आरएलपी को ताकत दो।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading