जैसलमेर में अगस्त का आधा महीना बीतने के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। सोमवार को तनोट, सम क्षेत्र के कई गांवों में अच्छी बारिश हुई। वहीं शहर में हल्की बौछारे गिरी। लंबे इंतजार के बाद बारिश से मुरझा रही खरीफ फसलों को जीवनदान मिला है। वहीं लो
मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र से पश्चिमी राजस्थान में आगामी दो दिन ओर बारिश की संभावना है। इसके बाद 25-26 अगस्त पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी ने चिंता में बैठे किसानों के लिए एक उम्मीद जगा दी है।

शहर में केवल हलकी बूंदाबांदी से संतोष, ग्रामीण इलाकों में बढ़िया बारिश से किसान खुश।
तनोट-सम में एक-एक इंच बरसा पानी
सोमवार शाम को तनोट व सम इलाके में एक एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। रामगढ़ में 11, सोनू में 5 व खुईयाला में 2 एमएम बारिश हुई। जैसलमेर शहर में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। दरअसल, पिछले कई दिनों से गर्मी से तप रहे जैसलमेर में सोमवार शाम को अचानक मौसम बदलने और बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश होने से सभी खुश हो गए।
हालांकि जिले में मानसून सक्रिय हुआ है लेकिन पारे में गिरावट नहीं हो रही है। शहर में पिछले दो तीन दिनों से हल्की बूंदाबांदी ही हो रही है। इसके साथ ही सूर्य देवता के तेवर भी तीखे नजर आ रहे है। ऐसे में पारा गिर नहीं रहा है। पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर चल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।
मानसून सक्रिय होने से किसानों को राहत की उम्मीद
दरअसल, पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखे तो जैसलमेर जिले में जुलाई तक औसत से अधिक बारिश हो जाती है। लेकिन इस बार अभी तक औसत 215 एमएम के मुकाबले 152.3 एमएम औसत बारिश हुई है। यानी औसत की 70 फीसदी बारिश हुई है। वहीं 30 फीसदी बारिश और हो तो कोटा पूरा होगा। कम व समय पर बारिश नहीं होने का असर खरीफ बुवाई पर भी पड़ा है। बारानी भूमि के कई किसानों ने बुवाई की नहीं है। इस बार 753 लाख हेक्टेयर पर खरीफ बुवाई के लक्ष्य के मुकाबले 75 प्रतिशत बुवाई हुई है। कम बारिश होने के कारण खरीफ फसलों को नुकसान की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगस्त के आखिरी सप्ताह में जैसलमेर में बारिश होने की संभावना है।
अगस्त के आखिरी सप्ताह में भी बारिश की संभावना
जैसलमेर जिले में आगामी दो दिन तक और बारिश की संभावना है। उसके बाद अगस्त के आखिरी सप्ताह में मानसून मेहरबान होगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में एक नया लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।
सोमवार को मानसून की ट्रफ लाइन जैसलमेर, उदयपुर व रतलाम होते हुए गुजर रही है। इस कारण अगले दो दिन जैसलमेर में बारिश का अनुमान है। उसके बाद बेक टू बेक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगस्त के आखिरी सप्ताह में जैसलमेर में बारिश होने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments