कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव,एसपी हरी शंकर, एडीएम उम्मेदी लाल मीना एवं एसडीएम मांगीलाल ने सहजीपुरा, बहलोलनगर का दौरा किया।
हनुमानगढ़ घग्घर नदी में लगातार बढ़ रही पानी की आवक और जिले में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए आखिरकार जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर,एडीएम उम्मेदी लाल मीना एवं एसडीएम मांगीलाल ने शनिवार को सहजीप
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
किसान और मजदूर नेता कॉमरेड रघुवीर वर्मा बोले की जिले में घग्घर नदी का पानी बढ़ने के कारण प्रशासन को तुरंत कदम उठाने पड़ रहे है। हम पिछले काफी समय से कह रहे है की तटबंध कमजोर है उनकी तरफ ध्यान दो लेकिन नहीं दिया गया। अब पीछे तबाही हुई और घग्गर में अचानक ज्यादा पानी आया तो इनको मिट्टी के थैले याद आए हैं।
प्रशासन की पहले दिन से ही लापरवाही है। इस और ध्यान नहीं देकर आम जनता को राम भरोसे छोड़ना अच्छी बात नहीं है। लापरवाही का आलम ऐसा है की आज तक जिला कलक्टर और सिंचाई महकमा मीडिया के सामने आकर ये तक नहीं बता पाए की उनके पास व्यवस्था क्या है।

जिला प्रशासन ने तटबंधों और जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया।
खुले रहेंगे सरकारी ऑफिस
जिला कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है तथा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट है। नदी के तटबंधों की निगरानी हेतु क्षेत्र को अलग-अलग खंडों में बांटकर अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला कलेक्टर के आदेश मुताबिक, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत घग्घर नदी से संबंधित समस्त राजकीय कार्यालय आगामी आदेशों तक अवकाशों में भी खुले रहेंगे।
तटबंधों को मजबूत करने के लिए मिट्टी के कट्टे भरे
जिला कलेक्टर ने बताया कि अधिक पानी की संभावना एवं पूर्व तैयारियों को देखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे खुले रहेंगे तथा पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही राशन की दुकानों को खाद्य सामग्री आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में तटबंधों को मजबूत करने के लिए मिट्टी के कट्टे भरे जा रहे हैं और पर्याप्त मात्रा में खाली कट्टों की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक और मेडिकल टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
अफवाह से दूर रहने की अपील
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। किसी भी जानकारी या आपात स्थिति में जिला नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम 01552-260299 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments