![]()
महर्षि दयानंद सरस्वती परोपकारिणी सभा के तत्वाधान में ऋषि मेले का आयोजन किया जाएगा। महर्षि दयानंद के 142वें बलिदान दिवस और आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इस मेला आयोजित किया जाएगा।
मेले का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक पुष्कर रोड स्थित ऋषि उद्यान में होगा। बुधवार को इसकी जानकारी परोपकारिणी सभा के पदाधिकारी के द्वारा दी गई।
परोपकारिणी सभा के मंत्री कन्हैयालाल आर्य ने बताया कि आर्य समाज स्थापना के 150वां शताब्दी समारोह के उपलक्ष में अजमेर में 10 से 12 अक्टूबर तक तीन दिवस ऋषि मेले का आयोजन होगा। इस मेले में देशभर से प्रमुख सन्यासी, साधु महात्मा और आर्यजन सहित आर्य जगत के साधु सन्यासी और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
मंत्री ने बताया कि मेले में योग सत्र, सन्यास दीक्षा, समान समारोह, वैदिक विषयों पर विभिन्न सत्र सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्माण स्थली अजमेर होने के कारण यह आयोजन अध्ययन महत्वपूर्ण है। प्रतिवर्ष की अपेक्षा अधिक आयोजनों की उपस्थिति में विभिन्न आयोजनों के साथ महर्षि दयानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments