![]()
गेपसागर झील में शिव प्रतिमा को श्रावण माह के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुन: स्थापित किया गया।
शहर की शान कही जाने वाली गेपसागर झील में दो महीने पहले रखरखाव के उद्देश्य से हटाई शिव प्रतिमा को श्रावण माह के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुन: स्थापित कर दिया गया। शिव प्रतिमा की स्थापना के साथ ही शहर वासियों ने प्रतिमा की पूजा अर्चना की।
सभापति अमृत कलासुआ ने बताया कि नगर परिषद डूंगरपुर की ओर से कुछ साल पहले गेपसागर झील के मध्य पानी में विशाल शिव प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा के नीचे लोहे के चेम्बर लगाए गए थे, जो लगातार पानी में रहने ओर जंग लगने के कारण कमजोर हो गए थे। इससे प्रतिमा का फाउंडेशन कमजोर हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए दो माह पहले फाउंडेशन की मरम्मत करते हुए नया बनाया गया है।
इसके अलावा मूर्ति में स्थापित फव्वारे भी खराब हो गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए मूर्ति का संपूर्ण रखरखाव करते हुए उसे बादल महल की तरफ ले गए थे। जहां पर सभी कार्यों को पूर्ण करने के बाद श्रावण माह के अंतिम दिन मूर्ति को पुन: गेपसागर झील में स्थापित कर दिया गया है।
सभापति अमृत कलासुआ ने कहा कि भाजपा बोर्ड की ओर से शहर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। शिव प्रतिमा के फाउंडेशन की मरम्मत के अलावा छत्रक, त्रिशूल भी लगाया गया है। वही भगवान शिव के सिर पर विराजमान मां गंगा के मुंह से अब निरंतर पानी भी बहेंगा। इसके लिए उस तरफ एक फाउंटेन भी लगाया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments