![]()
बूंदी में होटल संचालक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार।
बूंदी में चित्तौड़ पुलिया के पास स्थित बीजासन माता पवित्र भोजनालय में खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में होटल संचालक पर हमला हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 6 सितंबर की है। दोपहर करीब 2 बजे तीन लोग खाना पैक कराने आए थे। बिल को लेकर विवाद के बाद वे गाली-गलौज करते हुए चले गए। शाम 7-8 बजे वे 5-7 लोगों के साथ वापस लौटे।
होटल संचालक सांवरिया योगी ने बताया कि आरोपियों ने होटल में घुसकर उन पर और उनके साथियों पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया। इस हमले में उनके सिर पर चोटें आईं।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में थाना सदर पुलिस ने विशेष टीम बनाई। जांच के बाद अशोक खारी (गुर्जर) और सुशील मीणा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments