![]()
अलवर में आयोजित लोक अदालत में बैंककर्मी भी पहुंचे।
अलवर जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय और राज्य लोक अदालत में अनेक मामले आए। बैंकों ने भी मामले सुलझाने के लिए मूल रकम में भी छूट देकर मामलों का निबटाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद भंडारी ने विभिन्न बैंकों से जुड़े मामलों काे जाना और परिव
जिला जज भंडारी ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के जरिए निपटाना है। खासकर बैंक और लोन लेने वाले परिवारों के बीच बातचीत से समाधान खोजने की पहल की जा रही है। इससे न केवल पुराने विवाद खत्म होंगे बल्कि परिवारों को आर्थिक और सामाजिक राहत भी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय लोक अदालतें समाज में रिश्तों को जोड़ने और विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का माध्यम हैं। यहां पर आपसी राजीनामा करवाकर न केवल कानूनी लड़ाई से बचा जा सकता है बल्कि परिवारों को टूटने से भी रोका जा सकता है। आयोजन में कई मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से किया गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments