![]()
प्रदेश में नवरात्र और दीपावली के त्योहार को देखते हुए जमीनों की रजिस्ट्री में उछाल आया है। लेकिन रजिस्ट्री व स्टांप विभाग की अनदेखी व असंतुलन की वजह से जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर व आस-पास कुल चार सब रजिस्ट्रार कार्यालय ह
कलेक्ट्रेट के पास दो सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्राइवेट बिल्डिंगों में किराए पर चल रहे हैं। उन्हें आगरा रोड पर किराए की बिल्डिंग लेकर शिफ्ट किया जा सकता है। विभाग के महानिरीक्षक शरद मेहरा का कहना है कि आगरा रोड पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने का प्लान कर रहे हैं। मॉडल कार्यालय के साथ ही वहां पर नया दफ्तर खोलेंगे।
किराए की बिल्डिंग में चल रहे हैं दो कार्यालय
कलेक्ट्रेट परिसर में सब रजिस्ट्रार दो व पांच के कार्यालय है। वहीं, कलेक्ट्रेट से 100 मीटर दूरी पर ही माधोसिंह सर्किल पर प्राइवेट बिल्डिंग में किराए पर सब रजिस्ट्रार 9 व 10 के दफ्तर चल रहे हैं। किराए की बिल्डिंग में चल रहे कार्यालयों में पर्याप्त जगह व सुविधा नहीं है। यहां पर हवा व रोशनी के इंतजाम भी नहीं हैं। ऑफिस गलीनुमा छोटे-छोटे कमरों में चल रहे हैं। वहां बैठने के लिए उचित व्यवस्थ नहीं होने के साथ पेयजल व स्वच्छ टॉयलेट की जगह भी नहीं है।
- लोगों की मांग है कि जब यहां दो दफ्तर किराए की बिल्डिंग में चल रहे हैं, तो फिर इसमें से एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय आगरा रोड पर किराए की बिल्डिंग में संचालित हो सकता है ताकि आवंटित जमीन में बिल्डिंग बनने के बाद वहां शिफ्ट किया जा सके।
विधायकों की डिजायर की भी अनदेखी आगरा रोड पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने के लिए हवामहल विधायक बालमुकुन्दाचार्य, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, पूर्व विधायक अशोक परनामी, जयपुर हेरिटेज निगम कुसुम यादव ने वित्त विभाग और रजिस्ट्री व स्टांप विभाग को डिजायर दी है, लेकिन विभाग जनप्रतिनिधियों की डिजायर की अनदेखी कर रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments