![]()
अलग-अलग हथियारों के साथ युवक ने अपने सोशल मीडिया आईडी पर रील की पोस्ट।
भरतपुर जिले के रुदावल थाना इलाके के रहने वाले एक युवक के हथियारों के साथ वीडियो और फोटो सामने आए हैं। जिसके बाद से पुलिस युवक की तलाश में लग गई है। पुलिस के अनुसार युवक गांव छोड़कर गुजरात भाग चुका है। जिसकी लगातार तलाश की जा रही है।
पुलिस कर रही युवक की तलाश
रुदावल थाना अधिकारी रामरूप मीणा ने बताया कि पुलिस के पास भी एक युवक के हथियारों के साथ फोटो और वीडियो आये थे। युवक की पहचान भरत गुर्जर निवासी बरोदा गांव के रूप में हुई है। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने युवक के घर दबिश भी दी लेकिन, वह घर पर नहीं मिला। फिलहाल पुलिस युवक की लगातार तलाश कर रही है। उसके बाद ही हथियारों के बारे में भी पता लग पायेगा।
युवक ने अलग-अलग हथियारों के साथ बनाई रील
भरत ने अपने सोशल मीडिया आईडी पर हथियारों के साथ कई वीडियो शेयर किए हैं। जो रील भरत ने सोशल मीडिया पर डाली है इससे वह अपना टेरर बनाना चाहता है। रील शेयर करते हुए युवक ने लिखा है कि “मौत दे दी जाएगी मित्र” किसी रील में लिखा है खुद को गुंडा बता रहा है। युवक ने कई रील जंगल में हथियारों के साथ बनाई हैं। भरत ने कुछ रील कमरे में भी बनाई हैं। एक रील में कई पिस्टल दिखाई दे रही हैं।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments