![]()
नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की राहत के लिए इंदरगढ़ स्टेशन पर जयपुर सुपर और अवध एक्सप्रेस का 10 दिन तक ठहराव।
बूंदी के इंद्रगढ़ स्थित बीजासन माता मंदिर के नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। यह सुविधा 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट इंद्रगढ़ में सुबह 8:39 बजे रुकेगी। बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस दोपहर 1:35 बजे रुकेगी। वापसी में जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट शाम 4 बजे और बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस सुबह 11:06 बजे रुकेगी। प्रत्येक ट्रेन का ठहराव 2 मिनट का रहेगा।
रेलवे ने नवरात्र के दौरान इंद्रगढ़ से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की रफ्तार कम करने के भी निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था से जयपुर, आगरा और मुंबई रूट के श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा।
बीजासन माता के दस दिवसीय मेले में राजस्थान सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र की शुरुआत से ही मंदिर में दैनिक मेला लगता है। दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए ट्रेन सेवाओं का विस्तार सुविधाजनक साबित होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments