☜ Click Here to Star Rating


पाली जिले में सोमवार देर शाम कांग्रेस नेता चुन्नीलाल चाड़वास की स्कॉर्पियो बरसाती नाले में बहने लगी और पलटी खा गई। चड़वास सुरक्षित।

राजस्थान में भारी बारिश से सोमवार को लोगों को राहत मिली। सीकर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, दौसा समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश का दौर धीमा पड़ने से कई जिलों में सोमवार को मौसम खुला और धूप निकली। इससे तापमान में बढ़

.

मौसम विभाग ने राज्य में अगले 2-3 दिन कुछ ही जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को भी जालोर, सिरोही, उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाड़मेर, पाली, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चूरू, झुंझुनूं, अलवर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर के नीमकाथाना में 54MM, रींगस-पलसाना में 31-31, श्रीमाधोपुर में 32, गंगानगर के सूरतगढ़ में 25, सिरोही के माउंट आबू में 45, पाली में 24, झुंझुनूं के बिसाऊ में 45, हनुमानगढ़ के रावतसर में 28, रावतसर में 28, डूंगरपुर के देवल में 50, डूंगरपुर शहर में 42, चिकली में 27, दौसा के महुवा में 25, चूरू के राजगढ़ में 45, चित्तौड़गढ़ के डूंगला में 48, अजमेर के ब्यावर में 30 और बालोतरा के कल्याणपुर में 25MM बरसात हुई।

इधर कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, टोंक, जयपुर समेत कई जिलों में लोगों को बरसात से सोमवार को राहत मिली। कोटा, बारां, सवाई माधोपुर, टोंक जिले को कई इलाकों में पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। इन जिलों में सोमवार को दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए और धूप भी निकली।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डालटनगंज, जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इस कारण राज्य में अगले 27 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

5 डिग्री तक बढ़ा तापमान, कोटा-बारां-सवाई माधोपुर में मौसम खुला

भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, करौली, दौसा, बारां, बीकानेर में सोमवार को आसमान में दिन शुष्क रहने और धूप निकलने से यहां अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। चूरू में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 28.1, नागौर-बारां में 30.9-30.9, बीकानेर में 30.8, फलौदी में 33.4, जोधपुर में 32.6, उदयपुर में 29.7, कोटा में 31.9, जयपुर में 31.8, बाड़मेर में 34.6 और सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading