बाड़मेर में आधे शहर सहित कुछ ग्रामीणों में बीती रात रिमझिम बारिश हुई है। इसके बाद उमस व गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी बढ़कर 40 डिग्री से पार पहुंच गया। बीते 25 दिनो में पहली तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार
दरअसल, जिले में 19-20 जुलाई को बाड़मेर में बारिश हुई थी, इसके बाद सूखे की चपेट में है। 15 अगस्त तक पर्याप्त बारिश नहीं होती है तो प्रशासन को सूखाग्रस्त घोषित करना होता है। बारिश के इंतजार में खेतों में खड़ी फसल जलने लगी है। कई जगह तो तो पिछली बार भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई थी, इससे खेतों में फसल जल गई। अब किसान बारिश के लिए आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए है। बारिश के इंतजार में 25 दिन बीत गए है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में मानसून की बेरुखी से बादल बरस नहीं रहे है।

किसान की फसलें जलने से चिंतित। 25 दिनों से नहीं हुई बारिश।
बाड़मेर शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही होती रही। वहीं तेज गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। शाम होते-होते ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। रात को आठ बजे बाड़मेर शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हुई जो करीब 10 मिनट तक चली। इससे सड़कें बरसाती पानी से भींग गई। लोगों को उम्मीद थी इससे गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन इससे उमस तेज हो गई। लोगों के पसीनें छुटा दिए।
शनिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए है। सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि 16 अगस्त से एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे पश्चिमी राजस्थान में कई जगह बारिश की संभावना है। करीब एक वीक तक मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments