![]()
बीकानेर में आज भी मौसम शुष्क रहने वाला है। दिनभर धूप रहेगी। वहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। सुबह सवेरे ही तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच
बीकानेर में सोमवार को तापमान एक बार फिर चालीस डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार गया। तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने एक बार फिर मई-जून जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। पारा इसी तरह बढ़ता रहा तो बीकानेर में घरेलू उपयोग के लिए बिजली की खपत बढ़ जाएगी। दिनभर चलने वाले कूलर और ऐसी के कारण शहर में बिजली खपत बढ़ने के साथ ही आपूर्ति लड़खड़ा जाती है।
बीकानेर में अगले दो दिन तक भी तापमान में कोई खास कमी नहीं आने वाली है। माना जा रहा है कि बुधवार को पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो गुरुवार को भी कमोबेश इतना ही पारा रहेगा। बारिश को लेकर उम्मीद जताई जा रही है लेकिन भारी बारिश फिलहाल बीकानेर में नहीं होगी। उधर, बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। खेत में खड़ी फसल को अभी पानी की जरूरत है। नहर से पानी मिल नहीं रहा है और बादल बरस नहीं रहे हैं। असिंचित क्षेत्र के किसान को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है क्योंकि अच्छे मानसून की उम्मीद में उसने बुवाई तो कर दी लेकिन बादल बरसे नहीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments