संगीतकार रवि पवार ने 27 साल बाद अपने गाने बिजुरिया को रीक्रिएट किया है।
सोशल मीडिया और म्यूजिक चैनल्स पर इन दिनों सबसे ज्यादा जिस गाने की चर्चा है, वह है ‘बिजुरिया’। यह गाना वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का मेन ट्रैक है। खास बात यह है कि इस गाने को राजस्थान के जोधपुर से संगीतका

‘बिजुरिया’ को सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने गाया है। जबकि इसके संगीत को रवि पवार ने नए अंदाज में पिरोया है।
27 साल पहले एलबम के लिए बनाया था गाना
यह गाना साल 1998 में रवि पवार की ओर से ही बनाया गया था, मौसम एलबम का यह हिस्सा था। अब इसे धर्मा प्रोडक्शंस ने अपनी फिल्म का प्रमोशनल सॉन्ग बनाया है। गाने को सोनी म्यूजिक चैनल की ओर से रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही यह चार्टबस्टर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंपोजिशन वही रखी है, इसे री-रिकॉर्ड किया है। सोनू निगम अपने स्टेज पर 27 साल से इस गाने को परफॉर्म कर रहे थे। लोग हमेशा डिमांड करते थे। इसी डिमांड के चलते यह फिल्म का हिस्सा बना है। मैं हमेशा यह चाहता था कि इस गाने को फिल्म का हिस्सा बनना चाहिए। इस विषय पर सोनू निगम से मेरी बात भी होती रहती थी।

इस गाने को 27 साल पहले लंदन में मिक्स किया गया था।
रवि पवार इससे पहले भी सोनू निगम के साथ कई हिट गाने दे चुके हैं। वे बड़े-बड़े सिम्फनी शोज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के एनसीपीए में ‘शोले’ फिल्म के 50 साल पूरे होने पर 80 कलाकारों के साथ ग्रैंड सिम्फनी पेश की थी, जिसमें निर्देशक रमेश सिप्पी, गीतकार जावेद अख्तर और कलाकार जावेद जाफरी व नावेद जाफरी मौजूद थे। रवि पवार का परिवार अभी जयपुर रहता है। जयपुर में ही इनके भाई तरुण पवार भी म्यूजिक स्टूडियो चलाते है।

रवि पवार ने कहा कि मैं हमेशा यह चाहता था कि इस गाने को फिल्म का हिस्सा बनना चाहिए। इस विषय पर सोनू निगम से मेरी बात भी होती रहती थी।
राजस्थान के संगीत और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए भी रवि ने उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने हाल ही में राजस्थान के फोक सिंगर्स के साथ 9 गानों का संग्रह टी-सीरीज को दिया है, जिसमें मामे खान, अनवर खान, गुलाबो, स्वरूप खान और सलामत अली जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा उनका मशहूर एल्बम ‘पधारो म्हारे देश’ भी खूब सराहा गया, जिसमें उस्ताद सुल्तान खान, जगजीत सिंह, अहमद हसन, मोहम्मद हसन, मोहम्मद वकील और रूपकुमार राठौड़ जैसे दिग्गजों के योगदान को शामिल किया गया था। पूर्व रवि पवार को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड भी मिल चुका है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments