☜ Click Here to Star Rating



विजयादशमी के अवसर पर धौलपुर के मेला ग्राउंड में रावण दहन किया गया।

विजयादशमी के अवसर पर धौलपुर के मेला ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी मुख्य यजमान रहे। उन्होंने अपनी पत्नी दीप्ति सिंह के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

.

कार्यक्रम में धौलपुर नगर परिषद के आयुक्त गुमान सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद मेघनाथ, कुंभकर्ण और रावण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

रावण के पुतले में आग लगते ही आतिशबाजी की गई और मैदान में जय श्रीराम के नारे गूंज उठे।आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने उपस्थित जनसमूह को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में सद्भाव, समरसता तथा नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का संदेश दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading