![]()
अजमेर में 18 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने रेप के आरोप की मां पर बेटी का अपहरण करने और फर्जी तरीके से मां बनकर कोर्ट में बयान दिलवाने का आरोप लगाया है। गेगल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गेगल थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व उसकी पुत्री नाबालिग थी। बेटी का अपहरण कर रेप किया गया था। जिसका मामला भी गेगल थाने में दर्ज करवाया गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
नवंबर 2024 में आरोपी को 20 साल की सजा हुई और उसकी अपील राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में चल रही है।
पिता ने पुलिस को बताया की बेटी अब बालिक हो चुकी है। बेटी मजदूरी करने के लिए सुबह घर से निकली और वापस घर नहीं पहुंची थी। बेटी को रेप के आरोपी की मां डरा धमकाकर अपहरण कर केस में राजीनामा करवाने के लिए कोर्ट लेकर चली गई।
इसकी जानकारी वहां से फोन आने पर मिली थी। रेप के आरोपी की मां ने बेटी की फर्जी मां बनकर कोर्ट में खड़ी हो रही और बेटी को धमकी देकर राजीनामा के बयान करवा रहे हैं। जिससे आरोपी सजा से बच सके। गेगल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments