☜ Click Here to Star Rating


सिंह द्वार पर सड़क पर चहलकदमी करती बाघिन सुल्ताना।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व दूसरे दिन सफारी की पहली पारी में शुक्रवार को सिंह द्वार पर बाघिन टी-107 सुल्ताना चहलकदमी करती नजर आई। जिससे यहां करीब 10 मिनट तक पर्यटक रुके रहे। इस दौरान यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं के वाहन थम रहे। बाघिन के सड़क से हटने और जंगल

.

पर्यटकों ने नजारा कैमरे में किया कैद दरअसल, शुक्रवार सुबह की पारी से पर्यटक सफारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिंह द्वार पर वन विभाग गाइड और ड्राइवर की डिटेल स्कैन करने की क्यूआर कोड मशीन खराब हो गई थी। जिसके चलते पर्यटक वाहन यहां इंतजार कर रहे थे। तभी बाघिन‌ सुल्ताना जंगल से निकलकर सड़क पर आ गई। इस दौरान यहां बाघिन करीब 10 मिनट तक चहलकदमी करती रही। जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने इस पूरे वाकये को अपने कैमरे में कैद कर लिया। यहां इस दौरान करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। बाघिन के जंगल में जाने के बाद यहां यातायात सुचारू हो सका‌।

बाघिन सुल्ताना करीब 10 मिनट पर चहलकदमी करती हुई नजर आई।

बाघिन सुल्ताना करीब 10 मिनट पर चहलकदमी करती हुई नजर आई।

बाघिन टी-39 की बेटी है सुल्ताना बाघिन सुल्ताना बाघिन टी-39 नूर की बेटी है। जिसकी उम्र करीब 9 साल है। पहली बार बाघिन सुल्ताना नवंबर 2020 में अमरेश्वर वन क्षेत्र 2 शावकों के साथ कैमरा ट्रैप हुई थी। साल 2022 में बाघिन ने फिर से 2 शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से एक शावक मिश्रदर्रा गेट स्थित गौमुख कुंड में गिर‌ गया था। अगस्त 2023 में बाघिन ने फिर से 3 शावकों को जन्म दिया था। इस साल अप्रैल में भी सुल्ताना ने शावकों को जन्म दिया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading