![]()
सिग्नलिंग ब्लॉक के कारण मंगलवार को रानीखेत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि भगत की कोठी-लूणी जंक्शन रेलखंड के लूणी-हनवंत-सालावास स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक के कारण सोमवार को क
इसके तहत, रानीखेत एक्सप्रेस मंगलवार को अपने नियमित मार्ग के बजाय फुलेरा-डेगाना-मेड़ता रोड-जोधपुर होकर चलेगी। इस बदले रूट पर यह ट्रेन मकराना, डेगाना और मेड़ता रोड स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेगी।
ये ट्रेनें भी होंगी प्रभावित
इस ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर डेमू को भी देरी का सामना करना पड़ेगा। यह ट्रेन 23 सितंबर को भगत की कोठी से अपने तय समय से एक घंटा 40 मिनट देरी से रवाना होगी।
22 सितंबर को ऋषिकेश से रवाना हुई ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस पर भी इस ब्लॉक का असर पड़ेगा। यह ट्रेन मंगलवार को बीकानेर-जोधपुर स्टेशनों के बीच डेढ़ घंटे रेगुलेट रहेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस, जो साबरमती से 23 सितंबर को रवाना होगी, वह मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर स्टेशनों के बीच एक घंटे रेगुलेट रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments