☜ Click Here to Star Rating



गुरुवार को राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) न्यूयॉर्क की बोर्ड मीटिंग में कई अहम निर्णय लिए गए। (फाइल फोटो)

गुरुवार को राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) न्यूयॉर्क की बोर्ड मीटिंग में कई अहम निर्णय लिए गए। न्यूयॉर्क के मेयर ने 6 अगस्त को ‘राना डे’ घोषित किया है। संगठन इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है।

.

राना अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया कि वर्ष 2025 को राजस्थानी पर्यटन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। संगठन अपने पांचवें अंतर्राष्ट्रीय राजस्थानी सम्मेलन की तैयारी में जुटा है। राना न्यूयॉर्क ने अब तक चार अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए हैं।

पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 3-5 जुलाई को हुआ था। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का ज्ञापन सौंपा गया। 25 अगस्त 2003 को विधानसभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा। हालांकि 22 वर्षों बाद भी यह मामला लंबित है।

राना ने 2003 में विश्व बैंक से अनुदान प्राप्त कर बिट्स पिलानी के साथ वर्षा जल संचयन परियोजना शुरू की। 2006 में राना सम्मेलन के बाद जयपुर में ईएचसीसी अस्पताल का निर्माण हुआ। न्यूयॉर्क में हुए तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद जयपुर में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हुआ।

राना की उपलब्धियां केवल आयोजनों तक सीमित नहीं रहीं

संगठन ने अनेक परोपकारी कार्य, छात्रवृत्ति प्रदान करने और दुनियाभर में संकटग्रस्त राजस्थानियों की मदद में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे को पुनः राना का संरक्षक (पैट्रन) बनाया जाएगा

राना के सचिव रवि जरगढ ने बताया कि बोर्ड ने पहली बार सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पुनः राना का संरक्षक (पैट्रन) बनाया जाएगा। दोनों पूर्व मुख्यमंत्री, अपने कार्यकाल के दौरान भी राना के संरक्षक रहे हैं और उन्होंने संगठन की मजबूती में अमूल्य योगदान दिया है।

वर्तमान में राना न्यूयॉर्क के संरक्षक मंडल में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के जज दलवीर भंडारी, जोधपुर के महाराजा गज सिंह, और राजकुमारी दिया कुमारी शामिल हैं। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों का निरंतर सहयोग और समर्थन राना को आज विश्व का प्रमुख राजस्थानी संगठन बनाने में निर्णायक रहा है। उल्लेखनीय है कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने मिलकर राजस्थान पर 25 वर्षों तक शासन किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading