![]()
दौसा के बजरंग मैदान में रामलीला का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।
दौसा के बजरंग मैदान में आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला का बीती रात गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति कल्पना जैमन एवं नरेन्द्र जैमन के द्वारा पूजन किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. सूरज शर्मा और रेखा शर्मा
इसके बाद नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। नारदजी के द्वारा तपस्या करने पर इंद्र का सिंहासन का डोलना, नारद को कामदेव पर विजय प्राप्त करने पर अभिमान होना और नारद के द्वारा भगवान विष्णु को श्राप देना आदि की लीलाओं का मंचन किया गया। यहां पहली बार थ्रीडी पैटर्न पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
इसमें नारद कान्हाराव, शिव एडवोकेट लक्ष्मीकान्त शर्मा, विष्णु पार्षद आचार्य आशीष शर्मा, ब्रह्मा नवलकिशोर शर्मा, शीलनिधि शंकर, कामदेव संजय राव, इंद्र विमल शर्मा, कालदेव लालदेव अशोक सिंघा, ओमप्रकाश गीजगड़्या, जय और विजय शंकरलाल शर्मा और राकेश शर्मा आदि ने भौतिक सुंदर अभिनव प्रस्तुत किया।
मंगलवार को रावण, कुंभकरण और विभीषण जन्म की लीला दिखाई जाएगी। रावण के पुत्र मेघनाथ के द्वारा इंद्र पर विजय प्राप्त कर पद इंद्रजीत का पाना, असुरों के आतंक से परेशान होकर माता पृथ्वी का भगवान विष्णु से पुकार करना और भगवान विष्णु के द्वारा पृथ्वी को राम अवतार लेने का वचन देना आदि की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments