☜ Click Here to Star Rating



श्री सनातन धर्म महोत्सव समिति जयपुर द्वारा रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रामलीला मैदान में होगा।

गुलाबी नगरी जयपुर अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी श्री सनातन धर्म महोत्सव समिति जयपुर द्वारा रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रामलीला मैदान में होगा।

.

महोत्सव के दौरान 25 सितंबर को राम विवाह प्रसंग का मंचन किया जाएगा। इससे पूर्व भगवान राम की बारात जयपुर के प्राचीन रामचंद्र जी मंदिर, चांदपोल बाजार से शुरू होकर छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, न्यू गेट से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। नगरवासी इस बारात के साक्षी बनेंगे और जगह-जगह स्वागत करेंगे। 2 अक्टूबर को 51 फुट के विशाल रावण का दहन भी किया जाएगा।

इस बार रामलीला महोत्सव में कई मुख्य आकर्षण होंगे, जिनमें राम के जीवन पर आधारित स्वचालित झांकियां प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त चित्रकला प्रदर्शनी, मेहंदी कार्यक्रम, रामायण पात्र वेशभूषा प्रतियोगिता और ब्रह्मकुमारीज द्वारा नवदुर्गा झांकी का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में खाने-पीने के स्टॉल और बच्चों के लिए मनोरंजक झूले भी लगाए जाएंगे।

विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ विशिष्ट नागरिक भी इस आयोजन से जुड़ेंगे। प्रतिदिन रामलीला मंचन देखने के लिए साधु-संतों का आगमन भी होगा, जिससे जयपुर के नागरिकों को संत समागम का भी अवसर मिलेगा। समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जयपुर के विभिन्न मंदिरों और सामाजिक संगठनों में पोस्टर विमोचन का कार्य किया है। इस दौरान जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर और पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल मौजूद रही।

रामलीला में रामायण प्रसंगों का मंचन करने के लिए मथुरा से भारत के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

मंचन का क्रम निम्न प्रकार रहेगा

​​​​​​पहला दिन सोमवार (22-09-2025)- गणेश पूजन, नारद मोह लीला, राम जन्म

दूसरा दिन मंगलवार (23-09-2025)- विश्वामित्र आगमन, अहिल्या उद्धार, ताड़का वध, फुलवारी

तीसरा दिन बुधवार (24-09-2025)- धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद

चौथा दिन गुरुवार (25-09-2025)- रामजी की बारात, श्रीराम विवाह एवं कन्यादान

पांचवां दिन शुक्रवार (26-09-2025)- दशरथ कैकई संवाद, मंथरा केकइ संवाद सुमंत विदाई

छठा दिन शनिवार (27-09-2025)- केवद संवाद, दशरथ मरण, भरत आगमन

सातवां दिन रविवार (28-09-2025)- सीता हरण, शबरी मिलन

आठवां सोमवार (29-09-2025)- हनुमान मिलन, बाली वध, लंका दहन

नवां दिन मंगलवार (30-09-2025)- रामेश्वर स्थापना, अंगद रावण संवाद, विभीषण सारणगति

दसवां दिन बुधवार (01-10-2025)- कुंभकरण वध, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध

विजयादशमी गुरुवार (02-10-2025)- धर्म रथ वर्णन, अहिरावण वध, रावण वध श्री राम राज्याभिषेक



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading