![]()
कारगिल विजय दिवस पर रैली का आयोजन किया गया।
भारत-पाक युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर जीत को आज कारगिल विजय दिवस को के रूप में उत्साह ओर देश भक्ति पूर्ण माहौल मे मनाया गया।इसी के तहत आज भीलवाड़ा शहर के सूचना केंद्र चौराहे से एक रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में घुड़सवार, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड, सेना के पूर्व जवान और स्वतंत्र गौरव सेनानी शामिल हुए।सूचना केंद्र चौराहे से शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई यह रैली एनसीसी ऑफिस पहुंचकर समाप्त हुई।रैली का मार्ग जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। एनसीसी ऑफिस पहुंचने के बाद युद्ध में शहीद हुए जवानों को अमर जवान ज्योति के सम्मुख पुष्प चक्र और श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व सूबेदार मेजर सी एस राठौर ने बताया कि आज हम पूर्व सैनिक बड़े उत्साह के साथ शहर के सूचना केंद्र पर एकत्रित हुए हैं।आज से 26 साल पहले कारगिल का जो युद्ध हुआ था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर विजय हासिल की थी।आज से 26 साल पहले 3 महीने तक कारगिल के दुर्गम इलाकों में है जहां पाकिस्तान ने हमारी सीमा रेखाओं को ओक्युपाई कर लिया था, उसको वापस लेने के लिए हमारे जवान करीब 18 फीट की ऊंचाई पर लड़े ।
हमारे कम से कम 475 जवानों ने शहादत दी थी और पाकिस्तान के 3000 जवानों को हमने मौत के घाट उतारा था।देश के वीर जवानों को जिन्होंने अपनी शहादत दी थी, देश की रक्षा के लिए,इसलिए हम एकत्रित हुए हैं और उनको याद किया जा रहा है, उनको नमन किया जा रहा है।उनके गौरव को पूर्ण इतिहास को वापस फिर से याद किया जा रहा है उनको हम कभी नहीं भुलायेंगे। वे हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।
शहीदों ने अपने प्राण न्योछाव किए हैं, देश के लिए शहीद हुए हैं ।उस दिन को याद करते हुए आज सूचना केंद्र से शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए विशाल शौर्य यात्रा निकाल रहे हैं।जिसमें स्कूल के स्टूडेंट्स एनसीसी कैडेट्स,स्काउट गाइड,घुड़सवार और हम पूर्व सैनिक शामिल हुए है और यह यात्रा एनसीसी कैंप मुख्यालय पर संपन्न हुई जहां पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments