राजसमंद पुलिस ने संडे ऑन साइकिल अभियान चलाकर आमजन को फिटनेस को लेकर किया जागरूक, अभियान के तहत कलेक्टर एवं एसपी शहर में साइकिल चलाते हुए।
राजसमंद में आज पुलिस द्वारा ‘संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन कर फिट इंडिया का संदेश दिया।
संडे ऑन अभियान के तहत नौ चौकी पाल पर साइक्लिंग, रनिंग और योगा सेशन का आयोजन किया गया जहां हर आयु वर्ग के लोगों उत्साह पूर्व भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में फिटनेस व स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और पुलिस व जनता के बीच सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक, डीवाईएसपी विवेक सिंह सहित प्रशासनिक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पोस्टर विमोचन किया
साइकिल अभियान के दौरान नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता से जुड़े पोस्टरों का विमोचन भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को संदेश दिया कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहना आवश्यक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, स्थानीय नागरिकों के साथ पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व स्वस्थ शरीर, जागरूक समाज का संदेश दिया। इस अभियान को जनता ने सराहा और इसे नियमित रूप से आयोजित करने की मांग भी की।
तस्वीरों में देखें साइकिल रैली

नो चोकी पाल से साइकिलिंग शुरू की जो सेवाली पहुुची।

संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत पहले नो चोकी पाल पर सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।

अभियान के तहत नो चोकी पाल से रनिंग की गई जहाँ पुलिस के साथ स्थानीय लोगो ने भी भाग लिया।

नो चोकी पाल से साइकिलिंग शुरू की जो सेवाली पहुुची।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments