पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाते तो एक संदिग्ध महिला नजर आई। इसके हाथ में नवजात भी था।
राजसमंद में सरकारी हॉस्पिटल से तीन दिन का नवजात बच्चा चोरी हो गया। बच्चा चोरी करने वाली महिला नर्स का ओवरकोट पहनकर आई थी। बच्चे की जांच का हवाला देकर वह ले गई।
मामला सोमवार का नाथद्वारा के सरकारी अस्पताल (श्री गोवर्धन राजकीय जिला हॉस्पिटल) में दोपहर ढाई बजे का है सीसीटीवी में संदिग्ध महिला नजर आ रही है, जिसके हाथ में बच्चा है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। पुलिस ने बताया- नाथद्वारा के सुखाड़िया नगर में रहने वाली बिंदिया पत्नी चेतन मीना की 2 अगस्त को डिलीवरी हुई थी। जहां उसने बेटे को जन्म दिया।
वह हॉस्पिटल के जनाना विंग में एडमिट थी। सोमवार दोपहर को एक महिला नर्स के कपड़े पहनकर आई, उसने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। नर्स की ड्रेस में आई महिला ने बिंदिया के पास आकर बच्चे को चेक करने के लिए कहा और बोला कि उसे हॉस्पिटल के ऊपर बने बच्चों के वार्ड में ले जाना है।
इस पर बिंदिया की ननद चंदा बच्चे को लेकर महिला के साथ जाने लगी। इस बीच महिला ने चंदा से कहा कि आप आधार कार्ड लेकर आ जाओ और बच्चा मुझे दे दो। इस पर चंदा ने बच्चा महिला को दे दिया। रास्ते में चंदा की मां सुगना मिली, जो आधार कार्ड लेकर आ रही थी। दोनों जब ऊपर वार्ड में पहुंची तो कोई नजर नहीं आया।
सीसीटीवी में नजर आ रही संदिग्ध महिला…

इस पूरे घटनाक्रम में दो महिलाएं शामिल होने की आशंका है। एक महिला बच्चे को ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुई।

नर्स की ड्रेस (गोले में) ये महिला हॉस्पिटल में घूमती दिखाई दी थी। इसके पीछे आ रही महिला के हाथ में बच्चा था।

हॉस्पिटल से बाहर आते वक्त महिला (जो भागते हुए नजर आ रही है) ने दूसरी महिला को नवजात दे दिया था।
चिल्लाते हुए आए, सीसीटीवी में दिखी महिलाएं जब परिवार को पता चला कि कोई महिला उनके नवजात को लेकर चली गई तो रोने-चीखने लगी। नर्सिंग स्टाफ को इसकी जानकारी मिली तो नाथद्वारा पुलिस मौके पर पहुंची।
इसके बाद जब सीसीटीवी खंगाले तो दो महिलाएं नजर आ रही है। एक महिला जिसने साड़ी पहन रखी है, उसके हाथ में नवजात नजर आ रहा है। वहीं हॉस्पिटल के बाहर जाते हुए नर्स के कपड़े पहनकर आई महिला के हाथ में नवजात नजर आ रहा है।
पुलिस थाना श्रीनाथजी मंदिर के इंचार्ज मोहन सिंह ने बताया- हॉस्पिटल के अंदर और बाहर CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की 5 टीमें बनाई गई हैं। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments