☜ Click Here to Star Rating



राजसमंद झील ओवरफ्लो हुई तो लोग उसे देखने उमड़ पड़े।

लंबे इंतजार के बाद आज शाम पांच बजे के करीब राजसमंद झील छलक गई। इसे देखने के लिए शहरवासी झील की रपट पर दौड़ पड़े। झील में गोमती नदी और खारी फीडर से लगातार पानी की आवक के बाद झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था।

.

आज सुबह झील का जलस्तर 29.90 फीट पर पहुंच गया था। इसके बाद दिनभर की पानी की आवक के बाद शाम के समय झील का गेज 30 फीट को पार कर गया।

फिलहाल लगातार झील के पूर्वी छोर की रपट से पानी बाहर आ रहा है। मानसून शुरू होने से पहले झील का गेज 14.50 फीट था, इस सीजन में गोमती नदी और खारी फीडर से 15.50 फीट पानी की आवक हुई है। झील की कुल भराव क्षमता 3786 एमसीएफटी है।

बता दें कि शहरवासी लंबे समय से झील के छलकने का इंतजार कर रहे थे। देर शाम झील जैसे ही ओवरफ्लो हुई तो उसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गिलूंड में बारिश

जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक बारिश गिलूंड में 51 मिमी रिकॉर्ड की गई। सबसे कम बारिश केलवाड़ा में 3 मिमी रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा सरदारगढ़ में 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि जिले के शेष सभी स्थानों पर सूखा रहा। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है और बारिश के आसार है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading