डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने चाक पर मिट्टी के दीपक बनाए
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- राजस्थान अपनी अतिथि सत्कार की परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां मेहमान को भगवान का दर्जा दिया जाता है और यही हमारी संस्कृति की आत्मा है।
वे शनिवार को दौसा में विश्व प्रसिद्ध चांद बावड़ी और हर्षद माता मंदिर परिसर में आभानेरी फेस्टिवल के समापन समारोह में पहुंची थीं। उन्होंने कहा- लोग बाहर की वस्तुओं को खरीदना बंद कर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें। भारत में बने प्रोडक्ट को प्राथमिकता दें, क्योंकि ऐसा होगा तो आत्मनिर्भर भारत के साथ रोजगार में भी बढ़ावा मिलेगा और स्वदेशी ही हमारी इकॉनोमी का मूल आधार है।
दो दिवसीय फेस्टिवल के समापन मौके पर उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही चाक पर मिट्टी के दीपक बनाएं और लाख की चूड़ियां भी खरीदीं।
पहले देखिए… आभानेरी फेस्टिवल में दीया कुमारी की 3 तस्वीरें

फेस्टिवल में दीया कुमारी ने लाख की चूड़ियां खरीदी।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी लोक कलाकारों की प्रस्तुति देखते हुए।

डिप्टी सीएम ने चांद बावड़ी परिसर में प्राचीन कलाकृतियां देखीं।
आभानेरी फेस्टिवल लोक कलाकारों के लिए एक मंच उन्होंने कहा- आभानेरी फेस्टिवल न केवल हमारी संस्कृति की पहचान को मजबूत करती हैं, बल्कि लोक कलाकारों को भी मंच प्रदान करता हैं। राज्य सरकार प्रदेश की विरासत और लोक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही हैं और इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ कलाकारों तक पहुंच रहा है।
चांद बावड़ी अद्भुत, सुंदर और भव्य दीया कुमारी ने कहा- आभानेरी की चांद बावड़ी अद्भुत, सुंदर और भव्य है। हर किसी व्यक्ति को यहां पर आना चाहिए और इसे देखना चाहिए और इसके बारे में पूरी दुनिया को बताना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न जगहों पर जाते हैं तो भारत के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने की बात कहते हैं। हमारे देश और प्रदेश में काफी सुंदर और भव्य पर्यटन स्थल हैं और हमें इन सभी स्थलों पर जाना चाहिए।
पर्यटन विभाग और स्वयं उनका यह प्रयास रहेगा कि जो पर्यटक जयपुर व प्रदेश के अन्य जगहों पर आते हैं, वे आभानेरी भी आएं और यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़े।
ऐतिहासिक स्थल, हमारे लिए गर्व की बात चांद बावड़ी विजिट के दौरान डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से बात कीं। साथ ही निर्देश दिए कि विरासत की इस धरोहर की सार संभाल का ध्यान रखा जाए। इस ऐतिहासिक स्थल का प्रचार-प्रसार होना चाहिए, क्योंकि यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस दौरान पर्यटन विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर पुनिता सिंह, उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत, सुमिता मीणा, बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला समेत कई लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments