![]()
आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक भवानी सिंह नाम का कोई कर्मचारी उस समय स्पोर्ट्स काउंसिल में था ही नहीं
31 मार्च 2018 को सवाईमाधोपुर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव हुए थे। इसके चुनाव प्रमाण-पत्र में राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के पर्यवेक्षक के रूप में ‘भवानी सिंह’ का नाम लिखा हुआ है। खास बात तो यह है कि उस समय स्पोर्ट्स काउंसिल में भवानी सिंह नाम का कोई भी कर्मचारी था ही नहीं। आरटीआई द्वारा जब यह जानकारी सामने आई तो सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव दीपक राज की ओर से अपीलीय अधिकारी और शासन सचिव, युवा मामले और खेल विभाग के 23 नवंबर 2023 के आदेश की समीक्षा हेतु आवेदन किया गया है।
कुमावत के कन्वीनर बनने के बाद से मुद्दा चर्चा में
जबसे राजस्थान क्रिकेट संघ की नई एडहॉक कमेटी बनी है और डीडी कुमावत इसके कन्वीनर बने हैं, तभी से ये मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। ये मामला तभी से कोर्ट-कचहरी में भी चल रहा है। कुमावत सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ की हैसियत से ही आरसीए एडहॉक कमेटी के कन्वीनर बने थे। अब उनके जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर चुने जाने को ही कोर्ट में चुनौती दी जा रही है। इसी बात को लेकर डॉ. सुमित गर्ग और दीपक राज आमने-सामने हो गए हैं।
अब 8 सितंबर को सुनवाई
अब इस संबंध में अपीलीय अधिकारी के समक्ष 8 सितंबर, 2025 को सुनवाई होगी। अपीलीय अधिकारी ने सभी पक्षकारों को 8 सितंबर को शाम 4 बजे अपना पक्ष रखने को कहा है। कोर्ट में इसी दिन 2 बजे सुनवाई है।
आरटीआई से ये जानकारी मिली
{2 अप्रैल 2018 को जिला खेल अधिकारी, सवाई माधोपुर ने स्पोर्ट्स काउंसिल सचिव को लिखित में बताया था कि 31 मार्च 2018 को हुए जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में स्पोर्ट्स काउंसिल का कोई पर्यवेक्षक नियुक्त नहीं किया गया था।
{5 जनवरी 2021 को एक बार फिर जिला खेल अधिकारी ने पुन: पुष्टि करते हुए यह बात कही थी कि उक्त चुनाव में स्पोर्ट्स काउंसिल ने कोई पर्यवेक्षक नियुक्त नहीं किया था।
{25 अगस्त 2025 को स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव ने भी पत्र में बताया कि भवानी सिंह नाम का कोई व्यक्ति स्पोर्ट्स काउंसिल में कार्यरत नहीं था, इसलिए साफ है कि 31 मार्च 2018 के चुनाव में स्पोर्ट्स काउंसिल ने कोई पर्यवेक्षक नहीं लगाया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments