☜ Click Here to Star Rating


गंगापुर सिटी में बदमाश एक बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूट ले गए।

गंगापुर सिटी में बदमाश एक बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूट ले गए। इसके बाद महिला बेहोशी की हालत में पुलिया के पास पड़ी रही। गुरुवार सुबह होश आने पर किसी तरह सड़क किनारे पहुंची और वहां से गुजर रहे वाहन सवारों से मदद मांगी।

.

पुलिस ने घायल महिला को गंगापुर सिटी सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। यह वारदात गंगा की कोठी के पेट्रोल पंप से आगे पुलिया के जाट बड़ौदा रास्ते पर बुधवार रात को हुई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया- पीड़िता कमला देवी पत्नी मूलचंद रैगर बामनवास उपखंड के सीत्तौड़ा गांव की निवासी है, जो मेहनत-मजदूरी का कार्य करती है। पांच अक्टूबर को पिपलाई कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति उससे मिला था। उसने बताया कि उसके कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं और मजदूरों की आवश्यकता है। भरोसा दिलाते हुए उसने कमला देवी से मोबाइल नंबर लिया और बाद में फोन कर 8 अक्टूबर को गंगापुर सिटी मजदूरी करने बुला लिया।

कमला देवी अपनी बहू सीमा और पड़ोसन उगती के साथ मजदूरी के लिए गंगापुर सिटी पहुंची। वहां फोन करने पर वही व्यक्ति मोटरसाइकिल से बायपास तिराहा आया और बहू व पड़ोसन को बाइक पर बैठाकर उदेई मोड छोड़ दिया। उसने कहा कि “मैं तुम्हारी सास को लेकर आता हूं”, और इस बहाने बहू का मोबाइल भी अपने पास रख लिया।

लापता होने के बाद दर्ज हुआ अपहरण का मामला

जब वह व्यक्ति और कमला देवी देर तक नहीं लौटे, तो बहू सीमा और पड़ोसन उगती बुधवार शाम सदर थाना गंगापुर सिटी पहुंचीं और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

ट्रैक्टर ड्राइवरों ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस ने बताया- सुबह पुलिया के जाट बड़ौदा रास्ते पर एक महिला के घायल हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल महिला पड़ी थी। आरोपी रात को किसी धारदार हथियार से महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूट ले गए थे। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को छोड़कर भाग गए।

होश आने पर कमला देवी ने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। गुरुवार सुबह खेतों की ओर जा रहे कुछ ट्रैक्टर ड्राइवरों ने महिला को मदद मांगते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से महिला को गंगापुर सिटी के जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने गठित की विशेष जांच टीमें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल स्वयं सक्रिय हुए और तत्काल विशेष जांच टीमें गठित कर दीं। पुलिस ने तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ निशानदेही के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इलाके में लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मजदूरी के नाम पर महिलाओं को इस तरह फंसाना बेहद निंदनीय और भयावह है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading