राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 524 अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं से डिबार (बैन) कर दिया है। इनमें से 415 अभ्यर्थी आजीवन RPSC की कोई परीक्षा नहीं दे पाएंगे। वहीं 109 अभ्यर्थियों को एक से पांच साल तक के लिए बैन किया है। राजस्थान के अलावा बैन किए गए
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- सरकारी नौकरियों में तलाकशुदा महिलाओं के लिए कोटा निर्धारित है। आयोग की जानकारी में आया है कि इस आरक्षित कोटे से नौकरी पाने के लिए कई अभ्यर्थियों ने तलाक के फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए।
इनमें से कुछ प्रकरणों में अभ्यर्थी की ओर से तलाक की डिक्री प्राप्त कर तलाकशुदा कोटे में विभिन्न भर्तियों में आवेदन किया। आयोग की ओर से ऐसे प्रकरणों में प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच एजेंसियों को लिखा गया है। इस प्रकार के प्रकरणों में जांच पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मल्टीपल SSO आईडी से आवेदन करने वालों पर भी नजर आयोग की ओर से मल्टीपल SSO आईडी से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसे आवेदक जिनकी ओर से एक ही परीक्षा में अलग-अलग पारी में बैठने का प्रयास किया गया और इसके लिए मल्टीपल आवेदन किए गए हैं, उनको भी भर्ती परीक्षाओं से डिबार किया गया है।
भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए 7 जुलाई 2025 से ही केवाईसी प्रक्रिया (अपने अभ्यर्थी को जानोः- know your candidate) शुरू की गई है। इसके तहत वन टाइम रजिस्ट्रेशन में आधार/जन आधार नंबर अपडेट करना आवश्यक कर दिया गया है। इसी दिन से यह सुविधा अभ्यर्थियों को उपलब्ध भी करा दी गई है। ई-केवाईसी के बिना आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं किए जा सकेंगे।
आयोग की ओर से विभिन्न ओटीआर प्रोफाइल की जांच में यह सामने आया है कि कई अभ्यर्थियों की ओर से एक से ज्यादा प्रोफाइल विभिन्न SSO आईडी के माध्यम से बनाए हुए हैं। इसको रोकने और अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थी SSO आईडी को ओटीआर प्रोफाइल को आधार या जन आधार से ई-केवाईसी से वेरिफाई करें।

48 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया ई-केवाईसी
- वर्तमान में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में 69 लाख 72 हजार 618 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।
- इनमें से आधार नंबर से सत्यापित 37 लाख 53 हजार 307 और जन आधार से सत्यापित 21 लाख 70 हजार 253 अभ्यर्थी हैं।
- शेष 10 लाख 33 हजार 136 अभ्यर्थियों ने SSO आईडी के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिनमें से 48 हजार 667 अभ्यर्थियों की ओर से केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments