☜ Click Here to Star Rating


राज्य सरकार ने RPS से IPS बने पांच पुलिस अफसरों को नई पोस्टिंग दे दी है। इन 5 अफसरों में से एक पति-पत्नी भी हैं, जिन्हें प्रमोट किया गया था। अब कार्मिक विभाग की ओर से जारी पोस्टिंग के आदेश में महिला IPS के नाम से पहले ‘श्रीमती’ की जगह ‘श्री’ लिख दिया

.

महिला IPS के नाम के आगे श्री दरअसल, 2 सितंबर को 5 RPS अफसर IPS में प्रमोट हुए थे। अब तक ये अफसर मौजूदा पदों पर ही काम कर रहे थे। अब कार्मिक विभाग ने नए पदों पर पोस्टिंग देने का आदेश जारी किया है, जिसमें प्रमोटी आईपीएस पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और कमल शेखावत भी हैं, जो पति-पत्नी हैं।

कार्मिक विभाग के आदेश में महिला IPS कमल शेखावत के नाम के आगे श्रीमती की जगह श्री लिखा है। आईपीएस कमल शेखावत के नाम से पहले कार्मिक विभाग की वेबसाइट पर मौजूद सिविल लिस्ट के रिकॉर्ड में भी श्रीमती की जगह श्री लिखा हुआ है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश, जिसमें महिला IPS कमल शेखावत के नाम के आगे श्री लिखा हुआ है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश, जिसमें महिला IPS कमल शेखावत के नाम के आगे श्री लिखा हुआ है।

ऐसी चूक, पहले भी आ चुकी सामने यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह की चूक हुई है। कार्मिक विभाग जब ट्रांसफर या पोस्टिंग आदेश निकालता है तो उसकी एक-एक कॉपी राज्यपाल, मुख्यमंत्री,डीजीपी, मुख्य सचिव, भारत सरकार सहित कई जगह भेजी जाती है। आदेशों में इस तरह की गलतियों पर पहले भी संशोधित आदेश जारी होते रहे हैं।

इन 5 प्रमोटी IPS को मिली पोस्टिंग

  1. पीयूष दीक्षित को एसपी सिक्योरिटी जयपुर
  2. विशनाराम को एसपी-1, सीआईडी सीबी जयपुर
  3. पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को एसपी-2, एसीबी जयपुर
  4. कमल शेखावत को एसपी, सतर्कता जयपुर
  5. अवनीश कुमार शर्मा को कमांडेंट,सेकेंड बटालियन कोटा में पोस्टिंग दी गई है

ये खबर भी पढ़ें-

पांच RPS अधिकारियों का प्रमोशन:पति-पत्नी एक साथ बने IPS, 2024 के खाली पदों पर पदोन्नति की गृहमंत्रालय ने अधिसूचना जारी की

राजस्थान के पांच आरपीएस अधिकारी IPS पद पर प्रमोट हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रमोट होने वाले आरपीएस अधिकारियों में पीयूष दीक्षित, विश्नाराम, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, कमल शेखावत और अवनीश कुमार शर्मा शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading