☜ Click Here to Star Rating


.

जयपुर में दशहरा मेला के मंच पर जब तक मंत्रीजी थे, मर्यादा बनी रही। मंत्रीजी के जाते ही ‘मुन्नी बदनाम हुई’ पर डांस हुआ। जयपुर के RUHS हॉस्पिटल में मरीजों को बिस्किट बांटकर फोटो खिंचाई गई, फिर बिस्किट वापस ले लिया गया। राजस्थान की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के एपिसोड में…

1. सांड को कुचलने वालों का लेडीज गाउन में जुलूस

आदमी से ज्यादा हिंसक कोई नहीं। सीकर में बाराती बोलेरो लेकर आए थे। एक सांड ने गाड़ी को टक्कर मार दी। ड्राइवर ने उतरकर देखा तो आगे का कुछ हिस्सा डैमेज था।

बारातियों का पारा चढ़ गया। सांड से बदला लेने का फितूर चढ़ा। गांव में ही सांड एक गली में जाता दिख गया। बदमाशों ने सांड के पीछे कार दौड़ाई। टक्कर मारकर गिराया और कार से कुचल दिया।

पूरे इलाके में क्रोध फैल गया। जानवर का कसूर क्या इतना बड़ा था कि उसकी जान ले ली जाए? बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस निकली बारातियों की तलाश में। दो बदमाश महिलाओं के गाउन पहनकर खेत में घुस गए।

उन्हें वहीं से उसी हालत में निकाला और सिर मूंड दिए। जमकर कूटा। लेडीज गाउन में ही पुलिस ने दोनों बदमाशों की सरे-बाजार ‘बारात’ निकाल दी। लोगों ने दिल खोलकर पुलिस की जय-जयकार की।

सीकर में सांड को बोलेरो कार से टक्कर मारकर कुचलने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और लेडीज गाउन में बाजार में परेड निकाल दी।

सीकर में सांड को बोलेरो कार से टक्कर मारकर कुचलने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और लेडीज गाउन में बाजार में परेड निकाल दी।

2. कैंसर पीड़ित को बिस्किट देकर फोटो खिंचाई, पैकेट वापस लिया

स्वार्थ की भी हद है। नेकी कर कुछ लोग दरिया में डाल देते हैं। कुछ लोगों को नेकी की भी पब्लिसिटी करनी होती है। नेकी करते हुए फोटो क्लिक हो जाए तो बात ही क्या। सोशल मीडिया पर शेयर किया जाएगा।

लोग गुणगान करेंगे। आरती उतारेंगे। छवि चमकेगी। जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल RUHS हॉस्पिटल पहुंच गया। एक-एक केला और एक-एक बिस्किट बांटा जाने लगा।

इस दौरान एक महिला मरीज को ‘भामाशाह’ महिला ने बिस्किट का पैकेट दिया। अपने साथी से फोटो खिंचवाया। इसके बाद मरीज से बिस्किट का पैकेट वापस ले लिया। ये मैडम बगल में केला लेकर भी चल रही थीं।

वीडियो 23 सितंबर का था लेकिन गांधी जयंती के बाद अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। एक यूजर ने लिखा- कैंसर पीड़ितों के दर्द को मार्केटिंग के लिए भुनाना कैसे पच रहा होगा?

जयपुर के RUHS में कैंसर पीड़ित को बिस्किट का पैकेट देकर महिला ने फोटो खिंचाई। फोटो खिंचने के बाद पैकेट वापस ले लिया।

जयपुर के RUHS में कैंसर पीड़ित को बिस्किट का पैकेट देकर महिला ने फोटो खिंचाई। फोटो खिंचने के बाद पैकेट वापस ले लिया।

3. मंत्रीजी के जाने के बाद ‘मुन्नी बदनाम हुई’

जयपुर में प्रतापनगर विकास समिति ने दशहरा मेला कार्यक्रम किया। गृह राज्यमंत्री जवाहर बेढम और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा को बुलाया। दोनों नेता आए। कार्यक्रम चला। कार्यक्रम की मर्यादा बनी रही।

मंत्रीजी और पूर्व सांसद के रवाना होने के बाद आयोजकों ने डांसर को बुलाया। डांसर ने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ पर फूहड़ डांस किया। इसके बाद लोगों ने हूटिंग कर दी। डांस कार्यक्रम रोकना पड़ा।

एक कार्यकर्ता ने कहा- भगवान राम के नाम पर हजारों की भीड़ इकट्ठा कर अश्लील डांस दिखाया। विरोध जताया तो आयोजकों ने गाली-गलौज और मारपीट कर दी।

इधर संयोजक ने सफाई दी- दो-चार गानों पर डांस करवाया था। सालाना प्रोग्राम करवाते हैं। ताकि लोगों का मनोरंजन हो। इसमें क्या अश्लील और कैसी अश्लीलता? कुछ लोगों को सफल आयोजन पचता नहीं।

सोशल मीडिया पर वीडियो आया तो लोगों ने मंत्रीजी की भी खिंचाई की। लिखा- मुन्नी से ज्यादा मंत्रीजी बदनाम हुए।

जयपुर में प्रताप नगर विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डांस। मंच पर मंत्री जवाहर बेढम और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा।

जयपुर में प्रताप नगर विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डांस। मंच पर मंत्री जवाहर बेढम और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा।

4. चलते-चलते..

वे समाजवादी नेता थे। मजदूरों के मसीहा थे। आजादी की लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने समाजवाद का झंडा बुलंद किया। बीकानेर के लिए लड़े। दो बार विधायक रहे। नाम था मुरलीधर व्यास।

बीकानेर रेलवे स्टेशन के सामने उनकी मूर्ति। एक दिन अचानक क्रेन आई। कुछ लोग आए। गले में जंजीर डालकर मूर्ति हटाने की कोशिश हुई। चबूतरे को तोड़ा गया।

यह खबर पूरे बीकानेर में आग की तरह फैली। लोग जुट गए। रेलवे से सवाल किया। जवाब मिला कि हमने तो किसी को वर्क ऑर्डर ही नहीं दिया।

मूर्ति जहां की तहां। बीजेपी और कांग्रेस के नेता मूर्ति को बचाने के लिए एक मंच पर आ गए। दोनों ने एक स्वर में कहा- अगर मूर्ति हटाई तो आंदोलन हो जाएगा। मजे की बात ये कि मुरलीधर व्यास न बीजेपी में रहे और न कांग्रेस में।

बीकानेर में जनवादी नेता मुरलीधर व्यास की प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया गया। अब कांग्रेस-बीजेपी ने मिलकर विरोध किया है। आंदोलन की चेतावनी दी है।

बीकानेर में जनवादी नेता मुरलीधर व्यास की प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया गया। अब कांग्रेस-बीजेपी ने मिलकर विरोध किया है। आंदोलन की चेतावनी दी है।

वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब कल मुलाकात होगी…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading