आज की सबसे बड़ी खबर राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को लेकर है। एग्जाम के दौरान कोई व्यक्ति पेपर को लेकर ऑनलाइन या ऑफलाइन डिस्कशन शेयर करता है, तो यह परीक्षा के बीच रुकावट माना जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. 13 RAS अफसरों का एक दिन बाद फिर ट्रांसफर राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात 41 RAS अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 11 महिला अफसर शामिल हैं। 13 आरएएस अफसरों का एक दिन बाद फिर तबादला कर दिया गया है, जबकि 5 के ट्रांसफर निरस्त किए गए हैं। 20 उपखंडों के एसडीएम बदले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
2. पीएम मोदी 25 सितंबर को आएंगे राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा आ रहे हैं। वे यहां राजस्थान-मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर बन रहे करीब 45 हजार करोड़ की परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। माही डेम के पास बनने वाला यह प्रोजेक्ट परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत बनकर तैयार होगा। पूरी खबर पढ़ें
3. जयपुर में सीएम भजनलाल ने चाय बनाई, झाड़ू भी लगाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज से राजस्थान में सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानसरोवर के सिटी पार्क में सफाई कर पौधारोपण किया। पार्क से लौटते समय सड़क किनारे एक थड़ी पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के लिए चाय भी बनाई। पूरी खबर पढ़ें

4. राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला राजस्थान में होने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। एग्जाम के दौरान कोचिंग संचालक, टीचर या कोई और पेपर को लेकर ऑनलाइन या ऑफलाइन डिस्कशन शेयर करता है, तो यह परीक्षा के बीच रुकावट माना जाएगा। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें
5. पुलिसकर्मियों को लात-घूंसे मारे, झाड़ियों में फेंका डीग में महिला को जिंदा जलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लोगों ने पुलिसकर्मियों के लातें और घूंसे मारे। झाड़ियों में फेंक दिया और पैर पकड़कर घसीटा। लोगों ने पुलिस की वर्दी तक फाड़ दी। मंगलवार को हुई घटना का बुधवार को वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. दिनदहाड़े महिला का किडनैप, कार में जबरन बैठा ले गए उदयपुर में 2 कारों में आए 10 युवक एक महिला को उसके घर से किडनैप कर ले गए। महिला के ससुर को आरोपियों ने एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद विवाहिता को जबरन कार में बैठाकर ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पूरी खबर पढ़ें

7. बीकानेर में पूर्व पार्षद-व्यापारी के ठिकानों पर ED की रेड बीकानेर में फिलिस्तीन का समर्थन करने और विदेशी फंडिंग को लेकर ईडी ने छापेमारी की है। जयपुर से आई ED की टीमों ने 6 ठिकानों पर छापा मारा है। इनमें पूर्व पार्षद और एक व्यापारी का ठिकाना शामिल है। मौके पर CRPF के जवान तैनात करने के साथ ही एरिया को सील किया गया। पूरी खबर पढ़ें
8. अजमेर में मां ने 3 साल की बेटी को झील में फेंका अजमेर में मां ने अपनी 3 साल की बेटी को आनासागर झील फेंक दिया। मासूम की डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव मिला। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. 6 महाद्वीपों के संतों-भक्तों का होगा समागम जोधपुर में 25 सितंबर को काली बेरी क्षेत्र में बने अक्षरधाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर विश्व के सभी 6 महाद्वीपों से हजारों भक्त और संत शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां को अंतिम रूप देने के लिए आईआईटीयन, आईआईएम पास आउट, डॉक्टर और इंजीनियर संत जुटे हैं। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या है खास 10. राजस्थान में कल 6 जिलों में बारिश का अलर्ट राजस्थान में 18 सितंबर को 6 जिलों में बारिश की संभावना है। कोटा, झालावाड़, बूंदी समेत और 3 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments