आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी है। लगातार बारिश के बीच बीकानेर में मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। सीकर में 250 साल पुराना मंदिर धराशायी हो गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें…
1. विधानसभा में मानसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा विधानसभा में मानसून सत्र की शुरुआत ही हंगामे से हुई। पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए और सदन में तख्तियां लहराईं। कांग्रेस विधायकों के जवाब में भाजपा विधायकों ने भी गाली बाज राहुल गांधी के नारे लगाए। इस पर स्पीकर ने नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ें

2. बीकानेर में मकान गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत बीकानेर के पूगल इलाके में बारिश के कारण मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल है। पाली के सरवाड़ गांव में 30 साल बाद नदी में पानी आया तो महिलाओं ने मंगल गीत गाए और नदी को चुनरी ओढ़ाई। पूरी खबर पढ़ें
3. किरोड़ी बोले- धर्म बदलने वालों का SC-ST आरक्षण खत्म करें कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- धर्मांतरण करने वाले अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों का आरक्षण खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा- जब धर्मांतरण बिल पर चर्चा हो रही थी, तब मैंने कैबिनेट बैठक में यह सुझाव दिया। पूरी खबर पढ़ें
4. RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका को मिली जमानत RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका सहित 23 आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इन आरोपियों में ट्रेनी एसआई, डमी कैंडिडेट्स, हैंडलर और पेपर खरीदने वाले आरोपी शामिल हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने 29 आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है। पूरी खबर पढ़ें
5. बदमाशों ने बाप-बेटों पर की अंधाधुंध फायरिंग डीग के आरसी गांव में बदमाशों ने पिता और 2 बेटों को गोली मार दी। बदमाशों ने आधा घंटे तक परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग की। तीनों घायलों को भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 1 दिन पहले गाली-गलौज होने पर परिवार ने पुलिस बुलाई थी, इससे बदमाश से नाराज थे। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. चूरू में अचानक जमीन धंसी, 50 फीट गहरा गड्ढा हुआ चूरू के सोनपालसर गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर अचानक जमीन धंस गई और 50 फीट गहरा गड्ढा हो गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को गड्ढे के पास जाने से रोकने के लिए चारों तरफ रस्सी बांध दी है। पूरी खबर पढ़ें

7. नाबालिग से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली बांसवाड़ा में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का किडनैप किया और एक मकान में ले जाकर रेप किया। इसके बाद एक आरोपी की बुआ के घर ले गए। यहां भी रेप किया और प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। इसके बाद सड़क पर फेंककर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें
8. मिस टीन इंटरनेशनल-2025 में केरल की कानिया रनरअप रहीं विश्व की सबसे प्रतिष्ठित किशोर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक मिस टीन इंटरनेशनल 2025 ग्रैंड फिनाले जयपुर में हुआ। रविवार देर रात स्पेन की लोरेना रूइज ने मिस टीन इंटरनेशनल का ताज अपने नाम किया। केरल की काजिया लिज मेजो रनरअप रहीं। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. कोटा में खड़ी कार का बेंगलुरु में कटा टोल कोटा में घर में खड़ी कार का टोल टैक्स बेंगलुरु (कर्नाटक) में कट गया। कार मालिक के पास मोबाइल पर फास्टैग का मैसेज आया तो वह हैरान हो गया। इसको लेकर कार मालिक ने NHAI को ऑनलाइन शिकायत की। कार मालिक ने बताया- मेरी गाड़ी तो कोटा से बाहर ही नहीं गई। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या है खास 10. डेगाना में 2 सितंबर को बाबा रामदेव मेला नागौर के डेगाना में 2 सितंबर को दशमी के अवसर पर प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में मेले का आयोजन होगा। मेले का शुभारंभ बाबा रामदेव की मूर्ति का फूलों से श्रृंगार कर और ध्वजा चढ़ाकर किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments