आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी है। राजस्थान में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। धौलपुर में चंबल नदी में उफान के चलते कई इलाके डूब गए। रेस्क्यू के लिए आर्मी को बुलाया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1. अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले के घर पहुंचे ठग अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने उदयपुर के वरदीचंद मेनारिया के परिवार से रुपए ऐंठने के लिए ठग उनके घर पहुंच गए। खुद को सुप्रीम कोर्ट का बताते हुए ठगों ने विमान निर्माता कंपनी बोइंग पर केस करके 8 से 10 करोड़ रुपए दिलाने का झांसा दिया। पासपोर्ट मांगकर खाली स्टांप पेपर पर दस्तखत करवाने का दबाव भी बनाया। पूरी खबर पढ़ें
2. जयपुर, भरतपुर, अलवर में भारी बारिश, धौलपुर में आर्मी बुलाई राजस्थान में भारी बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। धौलपुर में चंबल खतरे के निशान से करीब 12 मीटर ऊपर बह रही है। कई इलाके डूब गए हैं। रेस्क्यू के लिए आर्मी को बुलाया गया है। जयपुर, अलवर और भरतपुर में जगह-जगह जलजमाव हो गया। कोटा में स्टूडेंट हेलमेट पहनकर कॉलेज पहुंचे और जर्जर बिल्डिंग सही कराने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें

3. कड़ा, कृपाण और पगड़ी पहन दे सकेंगे कॉम्पिटिशन एग्जाम राजस्थान सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र के एंट्री नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब से राजस्थान के सभी विभागों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती में अभ्यर्थी कड़ा, पगड़ी और कृपाण पहनकर परीक्षा दे सकेंगे। गृह विभाग ने सभी विभागों को भर्ती परीक्षा नियमों में संशोधन का आदेश जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें
4. खेलते-खेलते टाई हुक में फंसी, दम घुटने से बच्चे की मौत बीकानेर में 10 साल के बच्चे की खेल-खेल में मौत हो गई। बच्चा स्कूल से घर लौटकर अपने भाई के साथ खेल रहा था। अचानक उसकी टाई एक हुक में फंस गई। निकलने के लिए बच्चा घूमता गया, जिसके कारण टाई गले में फंसती गई और उसका दम घुटता गया। पूरी खबर पढ़ें

5. सीजे ने कहा- कोर्ट का भवन कम से कम 50 साल तो खड़ा रहे दौसा में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भवन के विस्तार का लोकार्पण करने पहुंचे राजस्थान हाईकोर्ट के सीजे श्रीराम केआर ने कहा- मैं आशा करता हूं, PWD ने ऐसे प्रयास किए होंगे कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भवन कम से कम 50 साल तो खड़ा रहे। हमने अखबारों में पढ़ा और सुना कि स्कूल का भवन गिर गया और मासूमों की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें… 6. जयपुर में अब अगस्त में होगा ड्रोन बारिश का प्रयोग जयपुर में रामगढ़ बांध के इलाके में ड्रोन से होने वाली कृत्रिम बारिश का प्रयोग अब अगस्त में होगा। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा गुरुवार से इसकी शुरुआत करने वाले थे। लेकिन, भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। ताइवान से विशेष ड्रोन 2 दिन पहले ही जयपुर पहुंच गया था। पूरी खबर पढ़ें

7. मोबाइल गेम खेलने पर डांटती थी दादी,पोते ने गला घोंटा श्रीगंगानगर में पोते ने ही अपनी दादी की हत्या की थी। युवक ऑनलाइन गेम में हुए लाखों रुपए हार गया। मोबाइल गेम खेलने पर दादी उसे डांटती थी। वारदात वाले दिन युवक 15 हजार रुपए हार गया था। गुस्से में उसने दादी का तौलिए से गला घोंट दिया और वारदात को लूट का रूप देने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें
8. हाईकोर्ट बोला-CMHO नहीं कर सकता सीनियर डॉक्टर को APO राजस्थान हाईकोर्ट ने पाली CMHO द्वारा डॉक्टर को एपीओ करने के आदेश को गलत बताया। कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि CMHO ऐसे आदेश देने के लिए सक्षम अधिकारी नहीं है। राजस्थान सेवा नियम के मुताबिक, किसी भी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को APO करने का अधिकार केवल प्रशासनिक विभाग के प्रमुख यानी स्वास्थ्य सचिव को है। पूरी खबर पढ़ें
9. जयपुर में फॉर्च्यूनर की टक्कर से 10 फीट दूर गिरी महिला जयपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला 10 फीट उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई, जिसका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसा झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के वैष्णो देवी नगर में 29 जुलाई को हुआ। अब वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

10. लेपर्ड ने बछड़े की गर्दन जकड़ी, गायों को आता देख जंगल में भागा पाली जिले के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन में चट्टान से उतर रहे एक गाय के बछड़े पर घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड ने बछड़े की गर्दन को जकड़ लिया। इस पर पास में मौजूद 2 गायें तुरंत मदद के लिए दौड़ी तो गायों को आता देख लेपर्ड बछड़े को छोड़कर जंगल में भाग गया। पूरी खबर पढ़ें

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments