आज की सबसे बड़ी खबर उदयपुर से है। यहां सरकारी स्कूल में खेल रही 2 बच्चियां छज्जा गिरने से मलबे में दब गई। हादसे में 1 बच्ची की मौत हो गई, जबकि 1 बच्ची घायल हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1. मंत्री के सामने फूट-फूट कर रोने लगीं वीरांगना 79वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जोधपुर में हुआ, यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। वहीं, सभी जिला मुख्यालयों पर प्रभारी मंत्रियों ने ध्वजारोहण किया। अलवर में वन मंत्री संजय शर्मा को अपनी समस्या बताते हुए एक वीरांगना रो पड़ी। पूरी खबर पढ़ें

2. RBI में 100 से लेकर 2000 के नकली नोट पकड़े भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नकली नोट जमा होने का मामला सामने आया है। यहां पिछले 6 महीनों में जिलों के बैंक से आई करेंसी की चेकिंग में 64 जाली नोट मिले। इनमें 100 रुपए से लेकर 2 हजार तक के नोट शामिल हैं। गांधी नगर थाना पुलिस ने जीरो नंबर FIR काटकर 6 केस दर्ज किए हैं। पूरी खबर पढ़ें
3. सरकारी स्कूल का छज्जा गिरा, बच्ची की मौत उदयपुर में सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से बच्ची की मौत हो गई। 1 बच्ची घायल हो गई। स्कूल की बिल्डिंग जर्जर होने के कारण इसका निर्माण चल रहा था। दोनों बच्चियां स्कूल के पास खेल रही थीं। इसी दौरान छज्जा गिर गया। मलबे में दबने से बच्ची की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें

4. किरोड़ी बोले- पिछली सरकार वाली गलती रिपीट नहीं होनी चाहिए छात्र संघ चुनाव पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- कई बार जो गलती पहले वाले कर देते हैं, वो हम भी कर देते हैं। वैसे गलती रिपीट नहीं होनी चाहिए। गहलोत साहब भी कहते हैं हर गलती की सजा लंबी पूरी होती है। इतिहास उसे बख्शता नहीं है। पूरी खबर पढ़ें
5. जोधपुर में ट्रक ने छात्र को कुचला, सिर के चीथड़े उड़े जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा रहे छात्रों की बाइक फिसल गई। सड़क पर गिरे एक छात्र को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। उसके सिर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 3 छात्र गंभीर घायल हुए हैं। आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें

6. डिप्टी सीएम बोलीं- राजनीति में 15-20 साल मेहनत करनी पड़ती है डिप्टी सीएम ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की तारीफ करते हुए कहा- रविंद्र जी सोशल मीडिया पर बहुत छाए हुए हैं। 15-20 साल राजनीति में में मेहनत करनी पड़ती है। शुरू में जनता रखती है, लेकिन काम नहीं दिखाओगे तो फिर सोचने की बात होगी। पूरी खबर पढ़ें

7. मशीन में फंसने से पिता के सामने बेटी के टुकड़े हुए पाली में एक फैक्ट्री में लकड़ियों के टुकड़े करने वाली मशीन में फंसने से दिव्यांग युवती के शरीर के कई टुकड़े हो गए। युवती बोल और सुन नहीं सकती थी, इसलिए वह चिल्ला भी नहीं सकी। मशीन में गड़बड़ी की आवाज आने पर पिता पहुंचे तो बेटी मशीन में फंसी मिली। पूरी खबर पढ़ें
8. गहलोत बोले- चुनाव आयोग बेहूदी बात कर रहा है पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए बीजेपी से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। गहलोत ने कहा- चुनाव आयोग राहुल गांधी से एफिडेविट मांग रहा है, बेहूदी बात कर रहा है। आप बीजेपी से मिले हुए हो। यह देश के लिए खतरनाक है। पूरी खबर पढ़ें
9. कोर्ट के बाहर बेटों ने पिता को पीटा, किडनैप कर ले गए अलवर शहर में कोर्ट के बाहर बेटों ने पिता को लातों से पीटा और फिर एंबुलेंस में डालकर ले गए। बेटों ने जमीन हड़पने के लिए पिता का किडनैप किया है। दादी ने पोतों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

10. प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी और दोस्तों पर हमला, 1 की मौत डूंगरपुर में एक युवक अपने 3 दोस्तों के साथ प्रेमिका से मिलने अहमदाबाद से पहुंचा। यहां युवती के परिजनों ने उन पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। बचने के लिए प्रेमी और उसके 2 दोस्त तालाब में कूद गए। डूबने से एक दोस्त की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments