☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर जालोर से है, भीनमाल के रहने वाले एक परिवार के 4 लोग बेंगलुरु में लगी आग में जिंदा जल गए, जबकि रानीवाड़ा के एक बिजनेसमैन की दम घुटने से मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. बेंगलुरु में बिल्डिंग में आग, राजस्थान के 5 लोगों की मौत बेंगलुरु में स्टील मार्केट की एक बिल्डिंग में लगी आग में राजस्थान के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जालोर जिले के 2 बिजनेसमैन हैं। हादसे में भीनमाल के रहने वाले एक बिजनेसमैन की पत्नी और 2 नाबालिग बेटे भी जिंदा जल गए। वहीं, रानीवाड़ा के रहने वाले बिजनेसमैन की भी दम घुटने से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

2. वायरल से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत डीग जिले के सहसन गांव में वायरल बुखार से 24 घंटे में एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई है। एक बच्ची भी बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर जांच टीम भेजी है, जो सैंपल लेकर सर्वे कर रही है। पूरी खबर पढ़ें

3. राजस्थान के कर्मचारियों का 50 हजार करोड़ नहीं लौटाएगा केंद्र राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने के बाद भी कर्मचारियों के नेशनल पेंशन सिस्टम फंड के 50 हजार करोड़ रुपए राज्य सरकार को वापस नहीं मिलेंगे। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि एनपीएस का पैसा राज्यों को देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

4. RGHS में पर्ची लिखकर बनाया लाखों को कमीशन डॉक्टरों ने राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस (RGHS) स्कीम के तहत फर्जी पर्ची लिखकर लाखों रुपए का कमीशन बनाया। चूरू में 2 आयुर्वेद डॉक्टरों की पर्चियों से 6 महीने में 68 लाख रुपए से अधिक की दवाइयां उठाने का मामला सामने आया है। CMHO ने 2 डॉक्टर सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़ें

5. महिला नर्सिंग ऑफिसर की लेबर वार्ड में बर्थडे पार्टी बाड़मेर के सरकारी हॉस्पिटल के लेबर वार्ड में महिला नर्सिंग ऑफिसर की बर्थडे पार्टी मनाई गई। इस दौरान पूरा स्टाफ राजस्थानी गाने पर डांस करते हुए नजर आया, केक काटा गया। वीडियो सामने आने के बाद महिला नर्सिंग अफसर को APO कर दिया है, वहीं 10 स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

6. जयपुर में रिटायर्ड कैप्टन को XUV ने रौंदा, मौत जयपुर में तेज रफ्तार XUV ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रिटायर्ड कैप्टन 15 अगस्त को सुबह साइकिल से चित्रकूट नगर स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। हादसे के बाद महिला गाड़ी लेकर भाग गई। पूरी खबर पढ़ें

7. मेहंदी लगाकर आने वाले अभ्यर्थियों को देना होगा एफिडेविट राजस्थान में 17 अगस्त को पटवारी भर्ती परीक्षा 2 पारियों में होगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अभ्यर्थियों को मेहंदी नहीं लगाने की हिदायत दी है। अगर कोई अभ्यर्थी अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर आएगा तो उसे एफिडेविट देने के बाद ही सेंटर में एंट्री दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें

8. पत्नी को मारने वाले भाजपा नेता की प्रेमिका गिरफ्तार अजमेर के किशनगढ़ में गला काटकर पत्नी को मारने वाले भाजपा नेता की प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता रोहित सैनी को प्रेमिका रितु सैनी उकसा रही थी कि जब तक अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेगा तब साथ नहीं रहूंगी। रितु मर्डर की प्लानिंग में शामिल थी। पूरी खबर पढ़ें

9. सवाई माधोपुर में चलती ट्रेन से गिरा पैसेंजर सवाई माधोपुर में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री का बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आ गया। वहां ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान ने यह देखा तो दौड़कर यात्री को बाहर खींचा और उसकी जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें

10. 8 साल बाद शूटिंग करने राजस्थान लौटे संजय लीला भंसाली फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली 8 साल बाद राजस्थान में शूटिंग करने लौट आए हैं। इस बार वह फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग करने जा रहे हैं। 2017 में फिल्म पद्मावत की शूटिंग के दौरान करणी सेना के सदस्यों ने भंसाली को थप्पड़ मारा दिया था। सेट पर तोड़फोड़ की गई थी। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading