आज की सबसे बड़ी खबर सीकर से है। यहां एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि सरकारी हॉस्पिटल से लाई खांसी की दवा पीने से बच्चे की सांसें थम गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. खांसी की दवा पीने से बच्चे की मौत का दावा राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटल में मिल रही खांसी की दवा पीने से बच्चों की तबीयत खराब होने के लगातार मामले सामने आ रहे है। अब सीकर में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। दावा किया जा रहा है कि सिरप पीने के बाद ही बच्चे की सांसें थम गई। पूरी खबर पढ़ें

2. गहलोत बोले- राहुल गांधी को धमकी देने वाले को बीजेपी निकाले बीजेपी प्रवक्ता के लाइव टीवी पर राहुल गांधी को गोली मारने का बयान देने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई। गहलोत ने बीजेपी से माफी मांगने और धमकी देने वाले प्रवक्ता को पार्टी से निकालने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें
3. बेटों के शवों से लिपटकर चीख पड़ी टीवी एक्ट्रेस कोटा के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे के बाद मुंबई से लौटी टीवी एक्ट्रेस रीता शर्मा अपने बेटों के शवों से लिपटकर चीख पड़ीं। उनके मुंह से बस यही निकल रहा था- उठ जा, उठता क्यों नहीं। वह बार-बार अपने दोनों बेटों को उठाने की कोशिश करती रही। पूरी खबर पढ़ें

4. डोटासरा बोले- शिक्षा मंत्री है, लेकिन शिक्षा का एक शब्द नहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- शिक्षा मंत्री है, लेकिन शिक्षा का एक भी शब्द नहीं। बस मोबाइल पकड़ो, मोबाइल पकड़ो। मुझे लगता है कि पिछले जन्म में किसी ने शिक्षा मंत्री का मोबाइल छीन लिया था, इसलिए उनको मोबाइल से चिढ़ हो गई है। पूरी खबर पढ़ें
5. ड्यूटी पर जा रही महिला कॉन्स्टेबल को ट्रॉले ने कुचला जालोर के सांचौर में ड्यूटी पर जा रही एक महिला कॉन्स्टेबल को ट्रॉले ने कुचल दिया। महिला कॉन्स्टेबल डीएसपी ऑफिस जा रहीं थीं। इस दौरान बिलाल अस्पताल के आगे एक ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। महिला कॉन्स्टेबल सड़क पर गिरीं तो ट्रॉले ने कुचल दिया। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. बदमाशों ने वकील को लात-घूंसों से पीटा बाड़मेर में 7-8 बदमाशों ने वकील और भाजपा नेता को लात-घूंसों से पीटा। बचन के लिए वकील एक किराणा की दुकान में घुस गया। दुकानदार ने दुकान का शटर बंद करके वकील की जान बचाई। वकील ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने धमकी दी कि मौका मिलते ही तेरे को जान से मार देंगे। पूरी खबर पढ़ें

7. भीलवाड़ा के प्रेमी-प्रेमिका ने उज्जैन में किया सुसाइड भीलवाड़ा से लापता 23 साल के युवक और 17 साल की लड़की ने उज्जैन में सुसाइड कर लिया। शिप्रा नदी में दोनों की लाश साड़ी से बंधी मिली। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें
8. बदमाशों ने युवक के पेट में चाकू घोंपा कोटा में छोटे भाई को बचाने गए युवक के पेट में बदमाशों ने चाकू घोंप दिया। पेट में घुसे चाकू को पकड़कर युवक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर चाकू निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. जयपुर में छत पर सब्जियों की खेती के लिए रुपए देगी सरकार जयपुर नगर निगम क्षेत्र में घरों की छतों पर सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजना’ शुरू की गई है। यानि आप अपने घर की छत पर सब्जी उगाना चाहते हैं, तो सरकार इसके लिए सब्सिडी देने की तैयारी कर रही है। 70 परसेंट तक की सब्सिडी इसमें हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट देगा। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या है खास 10. 30 सितंबर को मनाई जाएगी दुर्गाष्टमी 30 सितंबर को नवरात्र के 8वें दिन दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन महागौरी की विशेष पूजा होगी। साथ ही कन्या पूजन के लिए भी ये दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments