आज की सबसे बड़ी खबर जोधपुर से है। राजस्थान हाईकोर्ट ने रेप केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ा दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1. राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत बढ़ाई गुजरात और राजस्थान में आजीवन कारावास की सजा काट रहे रेप के दोषी 86 साल के आसाराम को एक बार फिर राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की ओर से 8 अगस्त को दायर अपील पर सुनवाई की। कोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ें
2. 70 साल के बुजुर्ग ने CMO को उड़ाने की धमकी दी 70 साल के बुजुर्ग ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद सभी एजेंसियों को मौके पर भेज कर सर्च कराया गया है। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले बुजुर्ग को झुंझुनूं से गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें

3. जयपुर के रामगढ़ बांध पर ड्रोन से होगी कृत्रिम बारिश जयपुर में रामगढ़ बांध के इलाके में मंगलवार को ड्रोन से कृत्रिम बारिश का प्रयोग होगा। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा इसकी शुरुआत करेंगे। देश में पहली बार ड्रोन के जरिए रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बारिश का प्रयोग करवाया जा रहा है। अब तक प्लेन के जरिए ही कृत्रिम बारिश होती रही है। पूरी खबर पढ़ें
4. अजमेर का भाजपा नेता ही निकला पत्नी का हत्यारा अजमेर के किशनगढ़ में भाजपा नेता ही पत्नी का हत्यारा निकला। आरोपी ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर उसे गोद में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। उसने लूट और मारपीट की कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया। बार-बार बयान बदलने से पुलिस को शक हुआ। सख्ती करने पर उसने सारे राज उगल दिए। पूरी खबर पढ़ें

5. टीचर ने छात्र को इतना पीटा कि कान का पर्दा फट गया कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना में 12वीं क्लास में सवाल का जवाब नहीं देने पर टीचर ने स्टूडेंट की पिटाई कर दी। मारपीट से बच्चे के बाएं कान का पर्दा फट गया। परिजनों का आरोप है कि फिजिक्स टीचर ने बच्चे को पहले मुर्गा बनाया। इसके बाद थप्पड़ और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। पूरी खबर पढ़ें
6. बाइक सवार का सीट बेल्ट का चालान काटा जालोर के करेड़ा थाना इलाके में पुलिस ने बाइक सवार का सीट बेल्ट का चालान काट दिया। युवक का हेलमेट का चालान काटना था, लेकिन पुलिस ने सीट बेल्ट की रसीद दे दी। थानाधिकारी ने कहा- बाइक सवार ने अनावश्यक बहस की थी, इसलिए गलती हुई। पूरी खबर पढ़ें

7. देशभर के किसानों को 3200 करोड़ फसल बीमा क्लेम का भुगतान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को झुंझुनूं आए। उन्होंने यहां से बटन दबाकर देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 3200 करोड़ रुपए की बीमा क्लेम राशि जारी की। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें
8. बॉलीवुड एक्टर के भाई के ठिकानों पर ED का छापा श्रीगंगानगर में फिल्म निर्माता और एक्टर सोहम शाह के भाई मुकेश शाह के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा। ED की टीम सोमवार सुबह मुकेश शाह के रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी स्थित घर और ऑफिस में रेड करने पहुंची। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और अन्य आर्थिक अनियमितताओं को लेकर की गई। पूरी खबर पढ़ें

9. पत्नी को नहीं भेजा तो सास को मारी गोली जोधपुर में एक युवक ने पत्नी को नहीं भेजने पर साल को गोली मार दी। दरअसल, आटा-साटा में दोनों परिवार के बीच संबंध हुआ हुआ था। एक पक्ष ने बहू लाने के बाद बेटी को भेजने से इनकार कर दिया था। इसी से गुस्साए युवक ने ससुराल पहुंचकर फायरिंग की और फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें
10. जोधपुर के कोर्ट में जज के चैंबर की छत गिरी जोधपुर के पुराने हाईकोर्ट परिसर में NDPS कोर्ट जज के चैंबर की छत गिर गई। सोमवार सुबह स्टाफ ने कोर्ट रूम और चैंबर खोला तो भारी भरकम सीमेंट-बजरी के बड़े टुकड़ों के साथ फॉल्स सीलिंग गिरी हुई थी। चैंबर में रखा फर्नीचर व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी खबर पढ़ें

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments