☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी है। अजमेर में नदी में उफान आने से कई गांवों का संपर्क कट गया। नागौर में बारिश के पानी में फैले करंट से महिला की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें 1. गृहमंत्री अमित शाह 12 अक्टूबर को आएंगे जयपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 अक्टूबर को जयपुर आएंगे। शाह यहां नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के कैंपस का शुभारंभ करेंगे। प्रतापनगर स्थित कोचिंग हब के टावर-8 में अस्थायी रूप से 40 कमरों का कैंपस तैयार किया गया है। दिल्ली रोड स्थित दौलतपुरा में स्थायी कैंपस का भी शिलान्यास करेंगे। पूरी खबर पढ़ें

2. अजमेर में नदी में उफान, कई गांवों का संपर्क कटा मानसून की विदाई के बाद भी जयपुर सहित कई जिलों में रुक-रुककर बरसात का दौर जारी है। अजमेर के केकड़ी में डाई नदी में पानी का बहाव बढ़ने से कई गांवों के रास्ते बंद हो गई। नागौर में बारिश के पानी में फैले करंट से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

3. एक प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी 2 वंदे भारत, यात्रियों में गफलत जोधपुर में बुधवार सुबह एक ही प्लेटफॉर्म पर 2 वंदे भारत एक्सप्रेस खड़ी होने से यात्रियों में गफलत हो गई। 9 यात्री दिल्ली की जगह साबरमती वाली ट्रेन में बैठ गए। जब तक उन्हें पता चला तब तक दिल्ली की ट्रेन निकल चुकी थी। रेलवे प्रशासन ने इन यात्रियों को उसी टिकट पर दूसरी ट्रेन से दिल्ली भेजा। पूरी खबर पढ़ें

4. अंता सीट पर उपचुनाव की घोषणा इसी महीने संभव चुनाव आयोग अंता सीट पर इस महीने उपचुनाव की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग के निर्देश पर निर्वाचन विभाग ने बुधवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के कंवरलाल मीणा को 19 साल पुराने मामले में सजा होने पर 1 मई को उनको विधायक पद से हटा दिया था और सीट खाली हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें

5. ग्रेनेड फटने से शहीद जवान को दी अंतिम विदाई मध्यप्रदेश की नीमच फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान ग्रेनेड फटने से शहीद हुए राजस्थान के जवान रामनिवास का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। CRPF में ASI रामनिवास 26 सितंबर को अभ्यास के दौरान घायल हो गए थे। 30 सितंबर को दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. सिर में गोली मारकर युवक की हत्या कोटा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक दो गुटों में हुए झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने गया था। तभी एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली युवक के सिर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर घायल युवक ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें

7. रेप के आरोपी को हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत राजस्थान हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी को अग्रिम जमानत दी है। कोर्ट ने कहा- पीड़िता ने 22 दिन बाद मामला दर्ज करवाया। जांच के दौरान पुलिस को घटना वाले दिन के कपड़े नहीं दिए और न ही अपना मेडिकल करवाया। घटना के बाद आरोपी के साथ गुड़गांव घूमने गई और उसके डेबिट कार्ड से शॉपिंग भी की। पूरी खबर पढ़ें

8. सड़क के बीचों-बीच युवक को चाकू मारा उदयपुर में सड़क के बीचों-बीच एक युवक को चाकू मारने की घटना सामने आई है। दो हमलावरों ने युवक को जमकर पीटा। इसके बाद उसके पैर, पेट और कंधे पर चाकू से 4 वार किए। हमले के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. फ्री समोसा नहीं देने पर मां-बेटे को पीटा झुंझुनूं में फ्री समोसे नहीं देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दो बदमाशों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। बीच सड़क पर दोनों बदमाशों ने इनके साथ बुरी तरह से मारपीट की। हमले में बेटे का हाथ टूट गया, जबकि बदमाशों ने मां के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गई। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. गांधी जयंती के साथ मनाया जाएगा दशहरा का त्योहार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ ही दशहरा का त्योहार भी मनाया जाएगा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जयपुर सहित पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव आयोजित होंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading