☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर खैरथल-तिजारा से है। यहां पति की हत्या कर नीले ड्रम में छुपाने वाली पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. रामदेव बोले-मुसलमान मजदूरी का 6% हिस्सा दान करता है योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा-100 और हजार रुपए कमाने वाला हर मुसलमान 6% हिस्सा मदरसे-मस्जिद में जकात देता है। और हम लोग 1 प्रतिशत दान पर भी कहते हैं महाराज हम तो पहले ही गरीब हैं। जो अमीर दान नहीं करते हैं वो गरीब होने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें

2. युवक की हत्या कर ड्रम में शव छुपाया, पत्नी-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार खैरथल-तिजारा में युवक की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छुपाने के मामले में पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। मकान से बदबू आने पर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ था। आरोपियों ने शव को गलाने के लिए उस पर नमक डाल दिया था। पूरी खबर पढ़ें

3. बालमुकुंदाचार्य ने मुस्लिम युवक से कहा- वंदे मातरम् कहो जयपुर के हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह मंच से भारत माता की जय और वंदे मातरम् का नारा लगवा रहे थे। इस दौरान सामने बैठे लोगों में एक मुस्लिम युवक ने वंदे मातरम् का नारा नहीं लगाया। इस पर विधायक भड़क गए। पूरी खबर पढ़ें

4. जयपुर में ड्रोन से बारिश का ट्रायल अटका जयपुर के रामगढ़ बांध पर ड्रोन से कृत्रिम बारिश करवाने की तकनीक का ट्रायल DGCA से मंजूरी के बिना अटका हुआ है। डीजीसीए से 10 हजार फीट तक ड्रोन उड़ाने की मंजूरी दिलाने के लिए कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री के राममोहन नायडू से मिलने का समय मांगा है। पूरी खबर पढ़ें

5. पत्नी-बेटे को तलवार से काटकर कॉन्स्टेबल ट्रेन के आगे कूदा झुंझुनूं में RAC कॉन्स्टेबल ने पत्नी और 6 साल के बेटे पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूद गया। पति-पत्नी के बीच कई साल से विवाद चल रहा था। 20 अगस्त को झुंझुनूं के फैमिली कोर्ट में दोनों के बीच तलाक को लेकर सुनवाई होनी थी। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें…

6. 10 रुपए फीस के लिए खर्च करने होंगे 60 रुपए जयपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ने आदेश जारी किया है। इसके तहत अब हर छात्र-छात्रा को सालाना खेलकूद शुल्क देना अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि फीस नकद रूप से स्वीकार नहीं होगी, बल्कि इसे डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के जरिए ही जमा करवाना होगा। पूरी खबर पढ़ें

7. सीकर में 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत सीकर के हर्ष पर्वत पर स्कोडा कार करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार सवार सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर युवक और युवती की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। उसे एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पूरी खबर पढ़ें

8. जयपुर एयरपोर्ट पर टीचर ने युवती से की छेड़छाड़ जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्यरत युवती से एक पैसेंजर ने छेड़छाड़ की। आरोपी पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टीचर 16 अगस्त की रात बैंकॉक जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया था। इस दौरान युवती से छेड़खानी की। CISF के जवानों ने उसे पकड़कर एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया। पूरी खबर पढ़ें

9. दादा ने पोती की हत्या कर बक्से में छुपाई लाश हनुमानगढ़ में रिश्ते में दादा ने 9 साल की पोती की हत्या कर दी और शव को घर में रखे बक्से में छिपा दिया। बच्ची 2 दिन से लापता थी। आरोपी 2 दिन तक परिजनों को सांत्वना देता रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची के साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें

10. उदयपुर में बच्चे को 3 कुत्तों ने घेरकर नोचा, घसीटा उदयपुर में 5 साल के मासूम पर कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को जमीन पर गिरा दिया और घसीटते रहे। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची और कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया। कुत्ते ने बच्चे के पेट-पैर पर काट लिया। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading