सीकर के 25 साल के जवान नरेंद्र कुमार की दिल्ली में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सैन्य सम्मान से सोमवार को जवान का पैतृक गांव नागवा में अंतिम संस्कार हुआ। नरेंद्र कुमार 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल
जवान नरेंद्र कुमार सेना की 4 जाट रेजिमेंट में तैनात थे। आज जवान के सम्मान में ग्रामीणों ने धोद थाना से पैतृक गांव नागवा तक 15 किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली। नरेंद्र कुमार अमर रहे के नारे लगाते हुए अंतिम यात्रा को लेकर गए।
साथी जवानों ने अंतिम संस्कार से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवान को 7 साल के भतीजे हिमांशु ने मुखाग्नि दी। नरेंद्र के एक बड़ा भाई सुरेंद्र कुमार और बहन है। नरेंद्र के पिता प्रहलाद भामू गांव में खेती करते हैं। जवान के अंतिम संस्कार के समय बड़ा भाई बेहोश हो गया।
अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक पेमाराम समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। तहसीलदार को छोड़कर प्रशासन के अधिकारियों की अनुपस्थिति से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
जवान नरेंद्र कुमार की अंतिम यात्रा से जुड़ी फोटोज…

जवान नरेंद्र कुमार की पार्थिव देह को धोद थाने से सेना के ट्रक में रखते हुए।

जवान के सम्मान में ग्रामीणों ने 15 किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली।

सेना के उच्च अधिकारियों ने नरेंद्र कुमार के बड़े भाई सुरेंद्र कुमार को तिरंगा भेंट किया।

जवान के अंतिम संस्कार के समय सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी मौजूद थे।

जवान को 7 साल के भतीजे हिमांशु ने मुखाग्नि दी।

जवान के अंतिम संस्कार के दौरान बड़े भाई सुरेंद्र की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments