डूंगरपुर जिले के साबला थाना क्षेत्र के नया टापरा गांव में रविवार सुबह 4 बजे एक घर में लेपर्ड घुस गया। पहले लेपर्ड टापरा निवासी कांतिलाल के आंगन में बैठा था। इसके बाद वह उठकर पड़ोस में स्थित सुरेंद्र के मकान की बालकनी में स्थित बाथरूम में जाकर बैठ गया
टापरा गांव निवासी धनपाल मीणा ने बताया कि वह सुबह 4 बजे उठकर घर की छत पर ताजी हवा के लिए पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाले कांतिलाल के आंगन में लेपर्ड बैठा हुआ है। जब उसने कांतिलाल को आवाज दी तो लेपर्ड उठकर पड़ोसी सुरेंद्र के घर की बालकनी में स्थित बाथरूम में जा बैठा।

बालकनी में बैठे लेपर्ड को ग्रामीणों ने फंदा लगाकर पकड़ लिया।
एसडीएम, तहसीलदार और थाना अधिकारी पहुंचे धनपाल ने बताया-इसके बाद शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लेपर्ड को रस्सी से फंदा लगाकर पकड़ लिया। इस दौरान सूचना पर साबला एसडीएम महेश गागोरिया, तहसीलदार मोहनलाल बारिया और थाना अधिकारी रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर लेपर्ड को अंदर धकेलने की कोशिश की।
थाना अधिकारी ने गले में बंधी रस्सी को काटा थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया-सुबह 5 बजे टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान गांव वालों ने रस्सी का फंदा बनाकर लेपर्ड को पकड़ रखा। ऐसे में आशंका थी कि दम घुटने से लेपर्ड की मौत हो सकती है। इस पर ग्रामीणों को बाहर किया और लेपर्ड के ऊपर पलंग रखकर उसके गले में बंधी रस्सी को काट दिया। इसके बाद लेपर्ड बालकनी के एक कौन में जाकर बैठ गया।
थाना अधिकारी ने बताया-टापरा के पास ही बड़ा जंगल है जो आसपुर रेंज एरिया के अंर्तगत आता है। आए दिन यहां लेपर्ड की चहल पहल देखी जा सकती है।

लाठी से धक्का देने पर लेपर्ड थोड़ा वापस खड़ा हुआ तो वन विभाग की टीम ने पलंग लगाकर बचाव किया।
आसपुर रेंजर सोनम मीणा ने बताया-वन विभाग को लेपर्ड अस्वस्थ लगा है। टीम ने लेपर्ड को रेस्क्यू करने के बाद साबला वन विभाग के ऑफिस भेजा है। पशु चिकित्सक घनश्याम सिंह कोहली को लेपर्ड के इलाज के लिए बुलाया है। लेपर्ड कमजोर बताया जा रहा है। स्वस्थ होने के बाद उसे वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। नया टापरा के पास ही बड़ा जंगल है जो आसपुर रेंज एरिया के अंतर्गत आता है। आए दिन यहां लेपर्ड की चहल पहल देखी जा सकती है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments