☜ Click Here to Star Rating



हरियाणा के रेवाड़ी में राजस्थान की महिला के गले से बदमाशों ने चेन खींच ली। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन आसपास कोई RPF का जवान नहीं होने के कारण बदमाश भाग गए। महिला ने दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर घटना को लेकर जीरो एफआईआर दर्ज करवाई।

.

राजस्थान में जोधपुर जिले में भगत की कोठी निवासी आशा मिश्रा ने बताया कि मैं जोधपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला की तरफ सफर करते हुए दिल्ली आ रही थी। दिल्ली के भजनपुरा में मेरा मायका है। मायके जाने के लिए मैं गाड़ी संख्या 22481 में सवार हुई थी। जैसे ही उसकी ट्रेन लोहारू से चलने लगी तो एक युवक ने गले में हाथ डालकर मेरी सोने की चेन खींच ली। मैंने शोर भी मचाया लेकिन आसपास कोई आरपीएफ जवान या टीटी नहीं होने के कारण बदमाश वहां से भाग गया। मेरी 13 ग्राम सोने की चेन, जिसकी कीमत करवा सवा लाख रुपए है। जिसके बदमाश लेकर चले गए।

चेक किए जाएंगे CCTV : जांच अधिकारी

रेवाड़ी GRP की जांच अधिकारी राजबाला ने बताया कि दिल्ली सराय रोहिल्ला थाने से जीरो एफआईआर मिली है। घटना को लेकर लोहारू स्टेशन के CCTV चैक किए जाएंगे। चोरी की घटना को जल्द ट्रैस करने का प्रयास किया जाएगा। महिला से भी अभी घटना के बारे में डिटेल ली जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading